Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल टॉकीज से शाम 4 बजे होगी शुरू, रूस और नीदरलैंड के विदेशी भक्त भी होंगे शामिल

 

इस्कॉन पटेल नगर की भगवान जगन्नाथ रथयात्रा शनिवार शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर प्लेटिनम प्लाजा तक पहुंचेगी। इस्कॉन कोलार की रथयात्रा 19 जुलाई को …और पढ़ें

जगन्नाथ रथयात्रा आज: भोपाल टॉकीज से शाम 4 बजे होगी शुरू, रूस और नीदरलैंड के विदेशी भक्त भी होंगे शामिल

फाइल फोटो, इंटरनेट मीडिया।

HighLights

  1. शनिवार शाम 4 बजे भोपाल टॉकीज से शुरू होकर प्लेटिनम प्लाजा तक पहुंचेगी
  2. ‘हरे कृष्ण’ महामंत्र के संकीर्तन और नृत्य के साथ रथयात्रा की शोभा बढ़ाएंगे
  3. इस्कॉन कोलार की रथयात्रा 19 जुलाई को सर्वधर्म चौराहा से निकलेगी

भोपाल। राजधानी में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा महोत्सव भव्य और अनूठे रूप में मानाया जा रहा है। इस्कॉन पटेल नगर द्वारा 18 जुलाई को 13वें भव्य रथयात्रा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

इस धार्मिक उत्सव की सबसे खास बात यह होगी कि इसमें भारत के विभिन्न प्रांतों की कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ रूस, नीदरलैंड और कई यूरोपीय देशों से आए विदेशी भक्त भी ”हरे कृष्ण” महामंत्र की धुन पर नृत्य करते हुए शामिल होंगे।

भोपाल टॉकीज से प्लेटिनम प्लाजा तक रूट

शाम चार बजे भोपाल टॉकीज से यात्रा की शुरुआत होगी, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई प्लेटिनम प्लाजा पर संपन्न होगी। भगवान के स्वागत में भक्तों द्वारा तैयार किया गया 500 किलो विशेष ”खाजा” महाप्रसाद वितरित किया जाएगा। भगवान के लिए विशेष पोशाक वृंदावन से मंगवाई गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply