Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

आज से भोपाल में हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो; एम्स से सुभाष नगर के बीच 4 नई ट्रेनें , जानें पहली और आखिरी गाड़ी का समय

 

राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। आज 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं, बल्कि…और पढ़ें

आज से भोपाल में हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो; एम्स से सुभाष नगर के बीच 4 नई ट्रेनें , जानें पहली और आखिरी गाड़ी का समय

फाइल फोटो।

HighLights

  1. आज से भोपाल में हर 15 मिनट में मिलेगी मेट्रो
  2. 4 नई ट्रेन चलेंगी, दोनों ट्रेक पर दौड़ेंगी गाड़ियां
  3. मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा

भोपाल। राजधानी में मेट्रो ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशी की खबर है। 25 जुलाई से सुभाष नगर से एम्स तक के प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक नहीं, बल्कि अब चार मेट्रो ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

कमिशनर ऑफ मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) से दोनों ट्रैक पर सिग्नलिंग सिस्टम की ओके रिपोर्ट मिलने के बाद मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने नया शेड्यूल जारी किया है।

हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी

नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब यात्रियों को 75 मिनट का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीक आवर्स में यात्रियों को हर 15 मिनट के अंतराल पर मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। वहीं आम समय में मेट्रो हर 30 मिनट में स्टेशन पहुंचेगी। चारों ट्रेनें मिलकर दिनभर में दोनों दिशाओं 25-25 फेरे लगाएंगी यानी करीब 50 फेरे।

 

नई समय-सारणी पर एक नजर

तिथि: 25 जुलाई 2026

पहली मेट्रो: सुबह 9 बजे सुभाष नगर से और सुबह 9.30 बजे एम्स से

अंतिम मेट्रो: शाम 6:30 बजे सुभाष नगर से और शाम 7 बजे एम्स से

पीक आवर्स समय: सुबह 9 से 10.30 बजे और शाम 5.30 से 7 बजे तक

ट्रेन उपलब्धता: पीक आवर्स में हर 15 मिनट पर, अन्य समय में हर 30 मिनट पर

कुल दैनिक ट्रिप: 50 फेरे (एक तरफ से 25 फेरे, दूसरी तरफ से 25 फेरे)

दोनों ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें

दोनों ट्रैक पर ऑटोमैटिक सिग्नलिंग शुरू होने से अब अप और डाउन लाइन पर ट्रेनें बिना किसी बाधा के नियमित रूप से चल सकेंगी। इस नए शेड्यूल से रोजाना दफ्तर और कॉलेज आने-जाने वाले हजारों यात्रियों का समय बचेगा।

वर्तमान में प्रायोरिटी कॉरिडोर पर एक मेट्रो दिनभर में सिर्फ पांच फेरे लगा रही है। 75 मिनट के अंतराल में चल रही मेट्रो की फ्रीक्वेंसी अब घटकर 15 से 30 मिनट हो गई है। यानी मेट्रो अब बैलगाड़ी की तरह नहीं रफ्तार से चलेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply