Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण फिर टला, 26 जुलाई का कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित, अब मंगलवार को उद्घाटन की संभावना

 

भोपालवासियों का निशातपुरा रेलवे स्टेशन के लोकार्पण का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। 26 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 26 Jul 2026 01:39:04 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Jul 2026 01:39:04 PM (IST)

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण फिर टला, 26 जुलाई का कार्यक्रम आखिरी समय में स्थगित, अब मंगलवार को उद्घाटन की संभावना

निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण फिर टला

HighLights

  1. निशातपुरा रेलवे स्टेशन का लोकार्पण फिर टला
  2. अब इसके मंगलवार को होने की संभावना
  3. नई तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं

 भोपाल। राजधानीवासियों का निशातपुरा रेलवे स्टेशन के लोकार्पण का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया है। 26 जुलाई को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह अंतिम समय में स्थगित कर दिया गया। अब इसके मंगलवार को आयोजित होने की संभावना है। हालांकि नई तारीख को लेकर रेलवे की ओर से अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कार्यक्रम में कई नेता शामिल होने वाले थे

प्रस्तावित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे, जबकि केंद्रीय रेल मंत्री वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़ते। स्थानीय सांसद आलोक शर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों की भी उपस्थिति प्रस्तावित है।

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) पंकज त्यागी ने बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि अब इसे मंगलवार को आयोजित करने की तैयारी है।

बार-बार लोकार्पण टलने पर लोग नाराज

उधर, स्थानीय निवासी हरिनारायण चक्रवर्ती ने बार-बार कार्यक्रम टलने पर नाराजगी जताई। पहले भी कई बार उद्घाटन की तारीख घोषित होने के बावजूद कार्यक्रम स्थगित हुआ है। लगातार हो रही देरी से क्षेत्र के लोगों में निराशा है, क्योंकि स्टेशन शुरू होने से लाखों यात्रियों को बेहतर रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply