Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में आज 6 घंटे की बिजली कटौती, इन 30 इलाकों में रहेगी समस्या

 

भोपाल के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को बिजली कंपनी के रखरखाव कार्य के कारण एक से आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों के लिए अलग…और पढ़ें

HighLights

  1. करीब 30 इलाकों में मंगलवार को बिजली कटौती रहेगी।
  2. रखरखाव कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी।
  3. कुछ क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से कटौती शुरू होगी।

भोपाल। राजधानी के करीब 30 इलाकों में मंगलवार को एक से आठ घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी के अनुसार सुबह दस से दोपहर दो बजे तक नयागांव, गौतम नगर, आकृति गार्डन, डीके सुरभि, नेहरू नगर व आसपास में बिजली गुल रहेगी।

इन इलाकों में नहीं आएगी बिजली

  • सुबह दस से शाम चार बजे तक ओम नगर, सावन नगर, बैरागढ़ रोड, इलेक्सर गार्डन कॉलोनी व आसपास के इलाके में बिजली नहीं रहेगी।
  • सुबह दस से शाम छह बजे तक पंपापुर, हर्षवर्धन नगर व आसपास और सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक आकृति ईको सिटी, अंबिका गृह निर्माण समिति, 11 मील तिराहा, नंदी चौराहा, गुंज नगर, सहारा कालोनी, राधाकृष्ण रेसीडेंसी, भैरोपुर व आसपास के इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी।

 

  • ओम नगर, सावन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, लेक लैंड गार्डन, आरके रेजीडेंसी व आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से दो बजे तक बिजली बंद रहेगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply