Latest News Madhya Pradesh

कार ने बाइक को मारी टक्कर…इंजीनियरिंग छात्र की मौत…दो घायल

इंदौर।अरबिंदो अस्पताल के पास कार ने बाइक सवार 3 युवकों को टक्कर मार दी। इनमें से एक इंजीनियरिंग छात्र था। उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हैं। तीनों उज्जैन से लौट रहे थे।जानकारी के अनुसार
मृतक का नाम रिजवान खान था। वह स्कीम नंबर 71 में रहने वाले दोस्त चिंटू तिवारी और राम पांडे के साथ चिंटू की नानी के यहां उज्जैन गया था। जब तीनों वहां से लौट रहे थे तो हादसा हो गया। रिजवान को गंभीर चोट आई थी। उसे अरबिंदो ले जाया गया। वहां से चोइथराम के लिए रैफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। राम और चिंटू को भी चोट आई है।मृतक रिजवान कटनी का रहने वाला था। वह भोपाल से इंजीनियरिंग कर रहा था। पांच महीने से दोस्त प्रखर और निखिल के साथ इंदौर में रह रहा था। अगले सत्र से उसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करना थी। उसके पिता फर्नीचर का काम करते हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply