राजगढ़। कर्ज से परेशान 48 वर्षीय किसान नरसिंह लाल ने पेड़ पर लटककर फांसी लगा दी। जब ग्रामीणों ने फांसी के फंदे पर झूलता हुआ शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। मृतक नरसिंह लाल के बेटे देवराज दांगी ने बताया कि रोज की तरह पिताजी उठकर खेत खलिहान पर गए। वह काफी दिनों से साहूकारों के तीन लाख रुपए के कर्ज से परेशान थे। वहीं केसीसी व सीसीबी का लोन भी करीब एक लाख था। ऋण माफी योजना के तहत नरसिंह लाल के खाते में सीसीबी के 2224 रुपए आए। इससे वह काफी परेशान व सुस्त थे।
