Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में प्रापर्टी खरीदने का बड़ा मौका; मिसरोद और एयरोसिटी में प्लाट बेचेगा बीडीए

एग्रसर इंडिया (AgrasarIndia)

भोपाल / प्रशासनिक एवं विकास डेस्क

भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) का बड़ा फैसला: मिसरोद और एयरोसिटी के 78 भूखंडों की बिक्री को मिली हरी झंडी; कर्मचारियों को मिलेगा 2% डीए का लाभ

भोपाल: भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और शहर में आवासीय व व्यावसायिक योजनाओं को गति देने के लिए एक अहम कदम उठाया है। संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता और बीडीए के सीईओ श्यामबीर सिंह की उपस्थिति में आयोजित बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप कर्मचारियों को दो प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता (DA) दिए जाने के प्रस्ताव सहित कुल 20 एजेंडों पर चर्चा की गई।

प्रमुख बिंदु (Highlights)

  • 78 भूखंडों की बिक्री को मंजूरी: प्राधिकरण ने अपनी रिक्त पड़ी संपत्तियों के बेहतर उपयोग और राजस्व में वृद्धि के लिए मिसरोद चरण-2 (सरदार वल्लभभाई पटेल योजना) के 73 रिक्त भूखंडों और एयरोसिटी चरण-1 के 5 भूखंडों के साथ-साथ एक पीएसपी प्लाट के मूल्यांकन और बिक्री प्रक्रिया को हरी झंडी दे दी है।

  • व्यापारीक व आवासीय कांप्लेक्स का निर्माण: बैठक के दौरान विद्यानगर फेस-2 में व्यावसायिक एवं आवासीय उपयोग के लिए नए कांप्लेक्स के निर्माण का प्रस्ताव भी पारित किया गया है, जिससे क्षेत्र में वाणिज्यिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

  • टाउन प्लानिंग और प्रशासनिक सुधार: टीपीएस (TPS) योजना संख्या 213, 214, 215 और 216 की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने के लिए इनपेनलमेंट का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, राजाभोज आवासीय योजना (गोदरमऊ चरण-2) में भूखंडों के विलयन, तृतीय श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति और ऑनलाइन सेवाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने से जुड़े मामलों पर भी मुहर लगाई गई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply