Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक, 10 दिन विलम्ब से छिंदवाड़ा,मंडला और खंडवा में अच्छी बारिश।

मध्यप्रदेश में मानसून ने 10 दिन की देरी से मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा के रास्ते दस्तक दे दी। में सोमवार सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने इसकी संभावना भी जताई थी।उधर, प्रदेश में कई स्थानों पर रविवार को भी मानसून की बरसात हुई। स्थानीय मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक पी के साहा ने बताया कि इस बार अच्छी बारिश की संभावना है। भोपाल में अगले दो से तीन दिन तक मानसून पहुंचने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में बारिश हो रही है। शाम तक बालाघाट में तेज बारिश की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम मानसून को अनुकूल परिस्थितियां मिलने से यह रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। इसी तरह अरब सागर ब्रांच से मध्य भाग कोंकण, दक्षिणी गुजरात होता हुआ मध्यप्रदेश के दक्षिणी पूर्व और दक्षिण पश्चिम मध्यप्रदेश में अगले चौबीस घंटों में आने की संभावना है।

मानसून सोमवार को मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों, विदर्भ नागपुर और उत्तर प्रदेश के वाराणसी और बहराइच तक भी बढ़ रहा है। इस बीच पिछले चौबीस घंटों में इंदौर संभाग के झाबुआ समेत शहडोल, जबलपुर संभाग में नौगांव, सिंगरौली, हनुमना में प्री-मानसून की वर्षा हुई। आज भी बालाघाट और जबलपुर में हल्की वर्षा हो रही है। इंदौर में भी मानसून पूर्व की बारिश हो रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply