aangan-mein-bilakhata-raha-4-maheene
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

आंगन में बिलखता रहा 4 महीने का मासूम, अंदर मां ने चुन ली मौत, पति पर लगा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

 

भोपाल के बैरसिया क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह देवेंद्र किसी काम से बाह …और पढ़ें

HighLights

  1. नवविवाहिता का पत्नी संग देर रात हुआ था विवाद
  2. सुबह फंदे पर लटका मिला महिला का शव
  3. पति पर लगा दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

 भोपाल। बैरसिया क्षेत्र के ग्राम आजमपुर में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। शुक्रवार देर रात दंपति के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद सुबह महिला ने अपने चार माह के बेटे को आंगन में छोड़कर घर के अंदर फांसी लगा ली। मायके पक्ष ने दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन ने बताया कि 22 वर्षीय भारती अहिरवार मूलत: सीहोर जिले की रहने वाली थी। करीब तीन साल पहले उसकी शादी बैरसिया निवासी देवेंद्र अहिरवार से हुई थी। शुक्रवार रात को पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह देवेंद्र किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान भारती ने टीन शेड के पाइप से रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया।

उसने इससे पहले अपने मासूम बेटे को घर के बाहर आंगन में छोड़ दिया था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जब देवेंद्र घर लौटा तो दरवाजा अंदर से बंद मिला और बच्चा बाहर था। अंदर झांकने पर पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला।

पुलिस पूछताछ में पति ने बताया कि शुक्रवार रात मायके जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। वहीं, सीहोर जिले के जमुनियाखुर्द से पहुंचे मायके पक्ष ने पति पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply