Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एआईजी राजेश मिश्रा के खिलाफ आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं, अब श्यामला हिल्स पुलिस के पास पहुंचा मामला, यौन शोषण और रुपये ऐंठने के आरोप

 

पीटीआरआई में पदस्थ एआइजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण की शिकायत के आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय जांच के बा…और पढ़ें

एआईजी राजेश मिश्रा के खिलाफ आठ माह बाद भी कार्रवाई नहीं, अब श्यामला हिल्स पुलिस के पास पहुंचा मामला, यौन शोषण और रुपये ऐंठने के आरोप

एआईजी राजेश मिश्रा पर लगे हैं बड़े आरोप। फाइल फोटो

HighLights

  1. एआईजी राजेश मिश्रा का मामला श्यामला हिल्स पुलिस के पास पहुंचा
  2. जयपुर से भोपाल पहुंची पीड़िता ने थाने में दिया लिखित आवेदन
  3. 14 पेज के आवेदन में होटलों के बिल, फोटो और दूसरे साक्ष्य

 भोपाल। पीटीआरआई में पदस्थ एआइजी राजेश कुमार मिश्रा के खिलाफ दुष्कर्म और आर्थिक शोषण की शिकायत के आठ महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। विभागीय जांच के बाद अब तक फाइल शासन स्तर पर अटकी है और राजेश मिश्रा के कारण बताओ नोटिस के जवाब का इंतजार चल रहा है। उधर, न्याय की दरकार में राजस्थान की पीड़िता शुक्रवार को भोपाल पहुंची और अपने अधिवक्ता के साथ श्यामला हिल्स थाने में 14 पन्नों का विस्तृत आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

पीड़िता का आरोप है कि एआईजी ने शादी का झांसा देकर पहली बार भोपाल के श्यामला हिल्स क्षेत्र स्थित एक हेरिटेज होटल में दुष्कर्म किया। इसके बाद अलग-अलग शहरों में भी उसका शारीरिक और आर्थिक शोषण किया गया। होटलों के बिल, फोटो और अन्य दस्तावेजी साक्ष्य भी पुलिस को सौंपे गए हैं। एआइजी पर 32 लाख रुपये ऐंठने का भी आरोप है। श्यामला हिल्स थाने के एसआइ घूमेंद्र सिंह का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

विभागीय जांच पहले ही पूरी हो चुकी है

विभागीय जांच की रिपोर्ट शासन स्तर पर इस मामले में विभागीय जांच पहले ही पूरी हो चुकी है। पुलिस मुख्यालय में पदस्थ डीआइजी तरुण नायक करीब दो माह पहले अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंप चुके हैं। रिपोर्ट में भोपाल, जयपुर, दिल्ली और मुंबई के विभिन्न होटलों में दोनों के साथ ठहरने की पुष्टि होटल रिकार्ड और अन्य दस्तावेजों के आधार पर की गई है। फिलहाल शासन स्तर पर एआइजी को जारी कारण बताओ नोटिस का जवाब नहीं मिला है।

पीड़िता का दावा: शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात करीब एक वर्ष पहले जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एआइजी राजेश मिश्रा से हुई थी। इसके लगभग तीन महीने बाद उन्होंने भोपाल बुलाया। पीड़िता का आरोप है कि श्यामला हिल्स स्थित एक हेरिटेज होटल में शादी का वादा कर पहली बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इसके बाद मुंबई समेत अन्य शहरों में भी मुलाकातें होती रहीं और शादी का भरोसा देकर लगातार संबंध बनाए गए। उसने बताया कि जयपुर में राजेश मिश्रा ने जेवर खरीदे थे और उसका भुगतान उन्होंने ही किया था। इस तरह राजेश ने करीब 32 लाख रुपये उनसे वसूले हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply