Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी

 

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर एसके जैन ने त्यागपत्र दे दिया है जिसे लोक भवन ने मंजूर कर लिया है। …और पढ़ें

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का इस्तीफा मंजूर, प्रो. विवेक शर्मा को सौंपी गई जिम्मेदारी

बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल।

HighLights

  1. कुलगुरु प्रो. एस.के. जैन का 18 जून को दिया गया इस्तीफा 19 जून को तत्काल प्रभाव से मंजूर
  2. नए कुलगुरु की नियुक्ति तक प्रबंध संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा संभालेंगे कार्यभार
  3. कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत जारी किया आदेश

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) के कुलगुरु प्रोफेसर एस.के. जैन का त्यागपत्र मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में लोक भवन से 19 जून 2026 को आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार, प्रो. जैन द्वारा 18 जून 2026 को प्रस्तुत त्यागपत्र को तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया है।

कुलाधिपति एवं मध्य प्रदेश की राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि मध्य प्रदेश विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा 14 की उपधारा (6) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है।

 

प्रो. विवेक शर्मा को कार्यभार सौंपा

आदेश के अनुसार, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में नए कुलगुरु की नियुक्ति होने तक प्रबंध संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. विवेक शर्मा को विश्वविद्यालय के कुलगुरु पद का कार्यभार सौंपा गया है। वे नियमित कुलगुरु की नियुक्ति तक यह दायित्व संभालेंगे।

प्रो. एस.के. जैन के इस्तीफे के कारणों को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उनके त्यागपत्र की स्वीकृति के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन में नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply