Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की ‘खानापूर्ति’ उजागर, बिना जांच किए ही बंद कर दी शिकायत, ADM-SDM ने दिए जांच के आदेश

 

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की ही शिकायत देखने को मिली है, जहां शिकायत को जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना जांच किए ही बंद कर दिया। यह …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 09:38:38 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 09:38:38 AM (IST)

भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की 'खानापूर्ति' उजागर, बिना जांच किए ही बंद कर दी शिकायत, ADM-SDM ने दिए जांच के आदेश

भोपाल में सीएम हेल्पलाइन की ‘खानापूर्ति’ उजागर हुई है

HighLights

  1. भोपाल में बिना जांच किए ही बंद कर दी शिकायत
  2. कलेक्टर जनसुनवाई में खुला अफसरों का खेल
  3. एडीएम-एसडीएम ने सुनवाई करते हुए जांच के आदेश

भोपाल। शहर के वार्ड 79 लांबाखेड़ा में सीसी रोड बनाने में बरती जा रही लापरवाही की रहवासी ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करवाई थी। उसकी शिकायत को जिम्मेदार अधिकारियों ने बिना जांच किए ही बंद कर दिया। वहीं इंडेन गैस एजेंसी संचालक द्वारा घर पर सिलिंडर आपूर्ति नहीं किए जाने से उपभोक्ता परेशान हैं। यह शिकायतें कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को पीड़ितों ने दर्ज करवाई है, जिनको सुनते हुए अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

इस तरह जनसुनवाई में कुल 150 शिकायतें पहुंची, जिनका एडीएम, एसडीएम ने सुनवाई करते हुए कुछ का मौके पर निराकरण किया, जबकि अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों को भेजी हैं। शिकायतकर्ता दिनेश अहिरवार ने बताया कि उन्होंने 23 जनवरी को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत की थी कि वार्ड 79 के लांबाखेड़ा, बैरियल व शिव मंदिर मोहल्ले में चौकसे नगर सहित अन्य जगहों पर बनाई जा रही। सीसी रोड आठ इंच की जगह पर केवल दो इंच की बनाई गई है। उनके द्वारा की गई शिकायत के बाद बिना जांच किए ही गलत टिप्पणी लिखकर शिकायत को बंद कर दिया गया।

 

टिप्पणी के अनुसार 180 एमएम की सड़क में केवल ऊपरी परत खराब है, जबकि सड़क को बनाते समय माल ही नहीं डाला गया है। सड़क निर्माण के दौरान भारी भ्रष्टाचार हुआ है, जिसकी जांच कराया जाना जरूरी है। मामले में अधिकारियों ने नगर निगम के एडीसी (सिविल शाखा) को जांच सौंपी है।

बाउंड्री बनाने से घरों में होगा जलभराव

खेजड़ा बरामद के रहवासियों ने शिकायत की है कि यहां स्थित पुष्पानंद कालोनी, प्रतिभा सिटी कालोनी, राधेकृष्णा पुरम और राधे धाम कालोनी में करीब दो हजार परिवार निवास करते हैं। वर्षा के दौरान यहां से दो से तीन किलोमीटर दूर स्थित खेतों, सडक़ों, घरों और नालियों का पानी बहकर खेजड़ा बरामद की ओर आता है और सीधे पातरा नाले में मिल जाता है। यह पानी यहां के 20 फीट चौड़े मुख्य मार्ग और 18 फीट की सीसी रोड से होकर नाले में जाता है, लेकिन वर्तमान में नाले के पास कुछ लोगों द्वारा बाउंड्रीवाल का निर्माण किया जा रहा है, जिससे पानी की निकासी प्रभावित होगी। वर्तमान में पूरा क्षेत्र खुला हुआ है, लेकिन नई कॉलोनी की बाउंड्रीवाल बनने से जलभराव की स्थिति बनेगी।

नगर निगम को सौंपी गई जांच

मामले की जांच नगर निगम को सौंपी गई है। बुकिंग फिर भी घर नहीं आपूर्ति कर रहे सिलिंडर जनता नगर करोंद निवासी राजेश कुमार ने शिकायत में बताया कि न्यू जेल रोड स्थित हैप्पी इंडेन गैस द्वारा सिलिंडर की घर पर आपूर्ति नहीं की जा रही है, जबकि एजेंसी संचालक को इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। इसके अलावा एजेंसी से सिलिंडर की आपूर्ति लेने पर 35 रुपये घर आपूर्ति चार्ज भी संचालक द्वारा वसूला जा रहा हैं। यह राशि भी कम नहीं की जा रही। मामले की जांच खाद्य आपूर्ति शाखा को सौंपी गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply