bhishan-garmi-ne-badla-5vin-aur-8va
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भीषण गर्मी ने बदला 5वीं और 8वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल, अब 16 जून से शुरू होगी परीक्षा, नया टाइम-टेबल जारी

 

प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की पुनः परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं …और पढ़ें

HighLights

  1. गर्मी के चलते 5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा टली
  2. अब 16 से 23 जून के बीच होंगे इम्तिहान
  3. 1.29 लाख बच्चों को मिला आखिरी मौका

भोपाल। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य शिक्षा केंद्र ने पांचवीं और आठवीं कक्षा की पुनः परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया है। अब यह परीक्षाएं 16 जून से 23 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। इससे पहले पुनः परीक्षा एक जून से शुरू होने वाली थी, लेकिन लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए परीक्षा कार्यक्रम आगे बढ़ा दिया गया।

मूल्यांकन की अवधि और प्रभावित विद्यार्थियों की संख्या

वहीं पुनः परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 24 से 28 जून तक पूरा कराया जाएगा। प्रदेशभर में करीब 1.29 लाख विद्यार्थी पांचवीं और आठवीं की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए हैं। इसके अलावा वे विद्यार्थी भी इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे, जो किसी कारणवश मुख्य परीक्षा में अनुपस्थित रहे थे। राज्य शिक्षा केंद्र ने नई विस्तृत समय-सारिणी और दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

 

इन शिक्षण संस्थानों में आयोजित होगी परीक्षा

यह पुनः परीक्षा प्रदेश के सभी शासकीय, मान्यता प्राप्त अशासकीय, अनुदान प्राप्त स्कूलों और पंजीकृत मदरसों में आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को पास होने का एक और अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

कमजोर छात्रों के लिए विशेष कक्षाओं के निर्देश

राज्य शिक्षा केंद्र ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त शिक्षण और विशेष कक्षाओं की व्यवस्था की जाए। कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने और उनकी शंकाओं का समाधान करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

प्रवेश पत्र पोर्टल से होंगे डाउनलोड

पुनः परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र राज्य शिक्षा केंद्र के परीक्षा पोर्टल से डाउनलोड कर सकेंगे। शाला प्रमुख, जनशिक्षा केंद्र प्रभारी, बीआरसीसी और डीपीसी के लागिन के माध्यम से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।

फेल होने पर नहीं मिलेगी प्रोन्नति

राज्य शिक्षा केंद्र ने स्पष्ट किया है कि पुनः परीक्षा में भी यदि विद्यार्थी न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त नहीं कर पाए, तो उन्हें अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को उसी कक्षा में दोबारा अध्ययन करना होगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply