bhopal-aur-gwalior-men-som
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल और ग्वालियर में सोमवार को घंटों कटेगी बिजली, मेंटेनेंस के चलते बड़ा शटडाउन; देखें प्रभावित इलाकों की लिस्ट

 

भोपाल में यहां रहेगी बिजली कटौती

सुबह आठ से 11 बजे तक शिवनगर, रत्नागिरी, शंकरी परिसर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक लेबर कालोनी, रविदास नगर, शांति नगर, भारत नगर, कर्मवीर नगर, भवानी नगर और आसपास के इलाकों में बिजली नहीं रहेगी।

सुबह 9:30 से 11 बजे तक बीडीए कालोनी ई-सेक्टर, सलैया, सनखेड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बागली रोड, इडन पार्क, हरिपुरम कालोनी, ओपेल हाइट्स और आसपास बिजली कटौती की जाएगी।

वहीं सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बंजारी बस्ती, दशहरा मैदान, दानिश हिल्स-4, गोल्डन हाइट, आशीर्वाद कालोनी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

ग्वालियर के कई इलाकों में भी असर

ग्वालियर में केंद्रीय नगर संभाग के चेतकपुरी और साइंस कालेज फीडर पर सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी। इससे चेतकपुरी, विजयानगर, विजयानगर एक्सटेंशन, हरीशंकरपुरम, एमपी नगर और नीडम रोड क्षेत्र प्रभावित होंगे।

दक्षिण नगर संभाग के वैष्णो बिहार और खजांची बाबा फीडर पर सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इससे एकतापुरी कालोनी, चौरसिया कालोनी, दुर्गा बिहार कालोनी, नवल किराना, फौजी कालोनी, कंकाली माता, शंकर चौक, राजीव नगर, हनुमान पहाड़ी और खजांची बाबा दरगाह क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।

ये इलाके भी प्रभावित रहेंगे

पूर्व नगर संभाग के सदर बाजार, सिंहपुर रोड, न्यू विजय विहार, ठंडी सड़क और आर्य नगर फीडर पर भी सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। इसके चलते सदर बाजार, गंज, मीरा नगर, रिसाला बाजार, निबुआपुरा, काशीपुरा, न्यू विजय विहार, निराला नगर, देशाई नगर, रामनगर, नर्मदा कालोनी, शहीद गेट, बारादरी चौराहा, घोसीपुरा और आर्य नगर सहित कई इलाकों में बिजली प्रभावित रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply