garmiyon-men-bhopal-ke-yat
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

गर्मियों में भोपाल के यात्रियों को बड़ी राहत… रानी कमलापति होकर चलेंगी विशाखापट्टनम की दो समर स्पेशल ट्रेनें

 

रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति स्टेशन होकर विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम-फरीदाबाद समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। …और पढ़ें

भोपाल। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग के बीच रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे प्रशासन ने रानी कमलापति स्टेशन होकर विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन और विशाखापट्टनम-फरीदाबाद समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के चलने से भोपाल सहित मध्य भारत के यात्रियों को उत्तर भारत की ओर यात्रा के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (08513/08514) का शेड्यूल

ट्रेन संख्या 08513 विशाखापट्टनम-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 21 मई को विशाखापट्टनम से रवाना होकर 23 मई को हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर रात 10:20 बजे पहुंचेगी और 10:25 बजे रवाना होगी। वापसी में ट्रेन संख्या 08514, 24 मई को हजरत निजामुद्दीन से चलेगी और 26 मई को विशाखापट्टनम पहुंचेगी।

 

विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन (08515/08516) का समय और रूट

वहीं ट्रेन संख्या 08515 विशाखापट्टनम-फरीदाबाद विशेष ट्रेन 21 मई को चलेगी और 23 मई को फरीदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन रानी कमलापति स्टेशन पर दोपहर 3:45 बजे आएगी। वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 08516, 25 मई को फरीदाबाद से रवाना होगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से यात्रियों की भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और गर्मी की छुट्टियों में यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply