Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

रेलवे में 30 हजार पद सरेंडर करने के विरोध में उतरा बीआरएमएस, देशभर में होगा प्रदर्शन

 

भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस) ने रेलवे में लगभग 30 हजार पदों को सरेंडर किए जाने के फैसले के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। …और पढ़ें

 

रेलवे में 30 हजार पद सरेंडर करने के विरोध में उतरा बीआरएमएस, देशभर में होगा प्रदर्शन

प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. रेलवे में 30 हजार पद सरेंडर करने के फैसले के खिलाफ बीआरएमएस का देशव्यापी आंदोलन
  2. 22 मई को कर्मचारी काला बैज लगाकर करेंगे विरोध प्रदर्शन
  3. 29 मई को देशभर के जीएम कार्यालयों के बाहर होगा धरना-प्रदर्शन

भोपाल। भारतीय रेलवे मजदूर संघ (बीआरएमएस) ने रेलवे में लगभग 30 हजार पदों को सरेंडर किए जाने के निर्णय के विरोध में देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। संगठन ने इसे रेलवे कर्मचारियों के हितों पर सीधा हमला बताते हुए सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

पदों की कटौती से बढ़ेगा काम बोझ

बीआरएमएस के अनुसार पदों में कटौती से कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार बढ़ेगा, जिसका असर रेलवे सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा व्यवस्था पर भी पड़ सकता है। संगठन का कहना है कि लंबे समय से रिक्त पदों को भरने के बजाय उन्हें समाप्त किया जा रहा है, जो कर्मचारियों और यात्रियों दोनों के हित में नहीं है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply