Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल-इंदौर समेत 52 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी एमपी में अगले 4 दिन का अलर्ट

 

MP Weather 30th July: हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार जिलों में बिजली चमकने के साथ अति भारी वर्षा का अलर्ट है। भोपाल, विदिशा और गुना समेत प्…और पढ़ें

 

MP Weather 30th July: भोपाल-इंदौर समेत 52 जिलों में होगी बारिश, पूर्वी एमपी में अगले 4 दिन का अलर्ट

MP Weather 30th July: भोपाल-इंदौर समेत 52 जिलों में होगी बारिश

 

 भोपाल। बुधवार को प्रदेश के अधिकांश जिलों में झमाझम और रिमझिम वर्षा हुई। सबसे अधिक 34 मिलीमीटर वर्षा दतिया में दर्ज की गई। इसके अलावा उज्जैन में 20 मिलीमीटर, जबकि सीधी और पचमढ़ी में 17-17 मिलीमीटर वर्षा हुई। राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों में कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई तो कहीं तेज बौछारें पड़ीं। लगातार हो रही इस वर्षा के कारण प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया।

इन जिलों में रहें सतर्क: ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

  • ऑरेंज अलर्ट: हरदा, देवास, नर्मदापुरम, बुरहानपुर और धार जिलों में बिजली चमकने के साथ भारी से अति भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।
  • येलो अलर्ट: भोपाल, विदिशा और गुना समेत प्रदेश के 47 जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा की चेतावनी दी गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार सुबह छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर एक गहरा अवदाब बना हुआ था। अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर से गुजरने की संभावना जताई गई है। इसी वजह से पूरे राज्य में नमी और वर्षा का माहौल बना हुआ है। इसके चलते अगले चार दिन प्रदेश में वर्षा की गतिविधियां तेज रहेंगी।

 

एक साथ सक्रिय हैं कई मौसम प्रणालियां

केवल गहरा अवदाब ही नहीं, बल्कि वर्तमान में कई मौसम प्रणालियां एक-दूसरे को मजबूत कर रही हैं। समुद्र तल पर मानसून द्रोणिका श्रीगंगानगर, भिवानी, ग्वालियर, सीधी, गहरे अवदाब के केंद्र और पुरी से होकर बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। मध्य भारत के ऊपर पूर्व-पश्चिम शियर जोन सक्रिय है, जो ऊपरी वायुमंडल में नमी और संवहन को बढ़ा रहा है। इसके अतिरिक्त उत्तर पाकिस्तान व जम्मू क्षेत्र पर पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर असम पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है। इन सभी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से मध्य भारत में मानसून अत्यंत सक्रिय हो गया है।

शाम साढ़े पांच बजे तक इन शहरों में हुई वर्षा

शहर वर्षा (मिलीमीटर में)
बैतूल 3.0
भोपाल 0.2
छिंदवाड़ा 14
दमोह 2.0
गुना 10
ग्वालियर 7.0
इंदौर 1.0
जबलपुर 3.0
खजुराहो 2.0
मंडला 2.0
नरसिंहपुर 3.0
राजगढ़ 1.0
रीवा 1.0
सागर 5.0
सिवनी 0.6

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply