Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल की आकांक्षा शर्मा बनीं ‘मिसेज छत्तीसगढ़’, देशभर की 80 प्रतिभागियों को पछाड़कर अपने नाम किया खिताब

 

आकांक्षा शर्मा को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य व प्रतिभा प्रतियोगिता में ‘मिसेज छत्तीसगढ़’ का खिताब दिया गया। सौ: आयोजक

भोपाल की आकांक्षा शर्मा बनीं 'मिसेज छत्तीसगढ़', देशभर की 80 प्रतिभागियों को पछाड़कर अपने नाम किया खिताब

आकांक्षा शर्मा को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य व प्रतिभा प्रतियोगिता में ‘मिसेज छत्तीसगढ़’ का खिताब दिया गया। सौ: आयोजक

HighLights

  1. आकांक्षा शर्मा ने जीता ”मिसेज छत्तीसगढ़” का खिताब
  2. आकांक्षा ने बिलासपुर में बढ़ाया भोपाल शहर का मान
  3. व्यक्तित्व और आत्मविश्वास से निर्णायकों को किया प्रभावित

भोपाल। राजधानी निवासी आकांक्षा शर्मा ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य व प्रतिभा प्रतियोगिता में ”मिसेज छत्तीसगढ़” का खिताब अपने नाम कर शहर का गौरव बढ़ाया है। एवरग्रीन लेडी पत्रिका द्वारा आयोजित ”मिस, मिसेज व किड्स टैलेंट प्रतियोगिता” में देशभर से करीब 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। आकांक्षा ने मिसेज वर्ग में अपने व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और शानदार मंचीय प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित कर यह उपलब्धि हासिल की।

नौकरी के साथ मां की जिम्मेदारी निभा रहीं आकांक्षा

आकांक्षा शर्मा वर्तमान में भोपाल के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ-साथ वह एक मां की जिम्मेदारियां भी निभा रही हैं। जीवन में कई चुनौतियां आने के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ा। परिवार, करियर और मातृत्व के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने लगातार खुद को बेहतर बनाया और मेहनत व समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया।

पहले भी खिताब जीत चुकी हैं आकांक्षा

उन्होंने कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के साथ हर चुनौती को अवसर में बदला जा सकता है। इससे पहले भी आकांक्षा ”मिसेज इंटेलिजेंट सेंट्रल इंडिया” का खिताब जीत चुकी हैं। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य महिलाओं, युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना तथा उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply