Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

अब बिना कनेक्शन 3 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर, किरायेदारों और छात्रों को बड़ी राहत

 

नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन की सीमाबद्धता के बीच गैस कंपनियों ने आम जनता के लिए एक बड़ी राहत योजना शुरू की है। इसके तहत ऐप पर पिन कोड दर्ज करके बुकिंग के …और पढ़ें

अब बिना कनेक्शन 3 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर, किरायेदारों और छात्रों को बड़ी राहत

अब बिना कनेक्शन 3 घंटे में घर पहुंचेगा 10 किलोग्राम का रसोई गैस सिलिंडर (AI तस्वीर)

HighLights

  1. बिना कनेक्शन 3 घंटे में घर पहुंचेगा सिलिंडर
  2. सिर्फ आधार कार्ड से पाएं 10kg का सिलिंडर
  3. ऐप से बुकिंग के 3 घंटे में होगी होम डिलीवरी

भोपाल। नए घरेलू एलपीजी कनेक्शन की सीमाबद्धता के बीच गैस कंपनियों ने आम जनता के लिए एक बड़ी राहत योजना शुरू की है। शनिवार से इंदौर, गुरुग्राम, पुणे और कोयंबटूर में 10 किलोग्राम का ‘फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL)’ सिलिंडर उपलब्ध करा दिया गया है। इंडियन ऑयल के अधिकारियों के अनुसार, यह सेवा भोपाल में 15 अगस्त से तथा पूरे देश में 30 अक्टूबर तक लागू कर दी जाएगी।

किनके लिए है यह योजना?

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए पारंपरिक घरेलू गैस कनेक्शन की आवश्यकता नहीं होगी। योजना का लाभ उठाने वालों में मुख्य रूप से किराए पर रहने वाले परिवार, पढ़ाई कर रहे छात्र, अक्सर शहर बदलने वाले नौकरीपेशा लोग और छोटे व्यापारी शामिल हैं।

 

मुख्य बातें एवं शर्तें

  • इसे खरीदने के लिए केवल आधार कार्ड की आवश्यकता होगी।
  • यह सिलिंडर कमर्शियल श्रेणी में पंजीकृत रहेगा।
  • पहली बार सिलिंडर लेने पर 3,000 रुपये चुकाने होंगे।
  • इसके बाद रीफिल कराने के लिए 1,620 रुपये से 1,670 रुपये तक का शुल्क लगेगा।
  • ऐप पर पिन कोड दर्ज करके बुकिंग के 3 घंटे के भीतर सिलेंडर सीधे आपके घर पहुंचाया जाएगा।
  • सुरक्षा और नियमों को ध्यान में रखते हुए, इसकी डिलीवरी ई-कॉमर्स एजेंटों की जगह गैस एजेंसी के अधिकृत कर्मचारी ही करेंगे।

सामान्य सिलेंडर से 1000 रुपये तक महंगा

नियमित कनेक्शन वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर (जिसकी रीफिलिंग लगभग 676.50 रुपये में होती है) की तुलना में यह FTL सिलेंडर करीब 1000 रुपये अधिक महंगा है। इंदौर में इसकी रीफिलिंग दर 1,620 रुपये से 1,670 रुपये के बीच तय की गई है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply