Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

1200 छात्रों ने निकाली रैली, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग; करेंगे काम का बहिष्कार

 

हमीदिया अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई शांतिपूर्ण पदयात्रा में करीब 1200 इंटर्न्स और मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौ…और पढ़ें

भोपाल में MBBS इंटर्न्स का हल्ला बोल: 1200 छात्रों ने निकाली रैली, 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग; करेंगे काम का बहिष्कार

हमीदिया अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई शांतिपूर्ण पदयात्रा। नईदुनिया।।

HighLights

  1. 30 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग
  2. कलेक्टर को सौंपा सीएम के नाम ज्ञापन
  3. काम ठप करने की दी चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश के एमबीबीएस इंटर्न्स, भावी इंटर्न्स और मेडिकल विद्यार्थियों ने गुरुवार को इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर भोपाल में विशाल एवं शांतिपूर्ण पदयात्रा निकाली। हमीदिया अस्पताल के गेट नंबर-दो से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई इस रैली में करीब 1200 इंटर्न्स और मेडिकल विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर के माध्यम से मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।

पूरे प्रदेश में हो रहा प्रदर्शन

विद्यार्थियों की मांग है कि वर्तमान में मिलने वाला 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह किया जाए। उनका कहना है कि प्रदेश के मेडिकल इंटर्न्स अस्पतालों में महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देते हैं, लेकिन उन्हें अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम स्टाइपेंड मिल रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) मध्य प्रदेश के यूजी विंग के अध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार राय ने बताया कि आंदोलन की शुरुआत नौ जुलाई से हुई थी।

 

अब तक भोपाल, जबलपुर, सागर, रीवा, इंदौर और दतिया सहित विभिन्न शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं।

काम बहिष्कार करने की चेतावनी

स्वास्थ्य मंत्री, चिकित्सा शिक्षा विभाग, वित्त विभाग, उपमुख्यमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी मांगों से अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है।

यदि सरकार जल्द स्टाइपेंड वृद्धि पर निर्णय नहीं लेती है तो शुक्रवार से प्रदेशभर के इंटर्न्स चिकित्सीय कार्य का बहिष्कार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक स्टाइपेंड में वृद्धि नहीं होगी, तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply