Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में 2 किलोमीटर तक चली पुलिस-चोर की ‘रेस’; घेराबंदी तोड़ ASI की गाड़ी को ठोककर भागा तस्कर, नहीं पकड़ सकी पुलिस

 

शराब तस्करी के आरोपी ने चेकिंग के दौरान बैरिकेड्स को टक्कर मारने के साथ एएसआई के वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दो किलोमीटर तक पीछा करने के बाद भी बद …और पढ़ें

 

भोपाल में 2 किलोमीटर तक चली पुलिस-चोर की 'रेस'; घेराबंदी तोड़ ASI की गाड़ी को ठोककर भागा तस्कर, नहीं पकड़ सकी पुलिस

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. शराब तस्करी की सूचना पर पंचवीर चौराहे पर पुलिस ने की थी घेराबंदी
  2. कार चालक ने बैरिकेड्स और एएसआई के वाहन को टक्कर मारकर फरार हुआ
  3. दो किलोमीटर पीछा करने के बावजूद पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी

भोपाल। राजधानी में शराब तस्करी के संदेह में रोके जाने पर एक कार चालक ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। आरोपी ने न केवल पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी, बल्कि बचने की कोशिश में एएसआई के सरकारी वाहन को भी टक्कर मार दी।

इसके बाद वह शहर की सड़कों पर अंधाधुंध रफ्तार से कार दौड़ाते हुए फरार हो गया। घटना के अगले दिन बुधवार देर रात को गोविंदपुरा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है।

अवैध शराब तस्करी की मिली सूचना

जानकारी के अनुसार गोविंदपुरा मंगलवार शाम को पुलिस ने बरखेड़ा पठानी स्थित पंचवीर चौराहे पर चेकिंग प्वाइंट लगाया हुआ था। वहां तैनात एएसआई सचिन बेडरे को सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने की तैयारी कर ली थी।

 

एएसआई की कार को मारी टक्कर

जैसे ही कार चेकिंग प्वाइंट के पास पहुंची, चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार में बैरिकेड्स को टक्कर मार दी। आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने एएसआई सचिन बेडरे की कार को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद चालक अवधपुरी की ओर से होते हुए डीआरएम रोड की तरफ भाग निकला।

दो किमी तक पीछा करती रही पुलिस

पुलिस टीम ने करीब दो किलोमीटर तक उसका पीछा किया, लेकिन आरोपी की तेज रफ्तार के आगे पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। घटना के बाद बुधवार देर रात गोविंदपुरा थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन मंडीदीप क्षेत्र का है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply