गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल और इटारसी के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक अतिरि …और पढ़ें

22 मई को चलेगी उधना-निजामुद्दीन स्पेशल।
HighLights
- 22 मई को चलेगी उधना-निजामुद्दीन स्पेशल
- भोपाल और इटारसी में होगा ठहराव
- जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल और इटारसी के यात्रियों को बड़ी राहत दी है। अब यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए एक अतिरिक्त ट्रेन सुविधा मिलेगी।
रेल प्रशासन द्वारा उधना से निजामुद्दीन के बीच एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिसका लाभ भोपाल मंडल के इटारसी और भोपाल स्टेशन के यात्रियों को भी मिलेगा। इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सुविधा होगी और भीड़भाड़ के दौरान यात्रा करना आसान हो सकेगा।
ये रहेगा टाइम टेबल
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार 22 मई को उधना से शाम छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे इटारसी और सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा तीसरे दिन रात 12:15 बजे निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी।
वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 09122 निजामुद्दीन-उधना स्पेशल ट्रेन रविवार 24 मई को रात 9:20 बजे निजामुद्दीन से रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:30 बजे भोपाल और दोपहर 1:35 बजे इटारसी पहुंचेगी तथा मंगलवार रात 12:45 बजे उधना पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव और कोच की स्थिति
यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में नवापुर, चिंचपाडा, नंदुरबार, भुसावल जंक्शन, इटारसी जंक्शन, भोपाल जंक्शन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी और आगरा कैंट स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में 2 सामान्य श्रेणी और 18 शयनयान श्रेणी सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। रेलवे ने यात्रियों से ट्रेन के समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से देखने की अपील की है।




