Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपालवासियों के लिए खुशखबरी, आज से दिल्ली-मुंबई के लिए शुरू हो रहीं 3 नई उड़ानें, किराया हो सकता है सस्ता

 

भोपाल। भोपाल से दिल्ली एवं मुंबई का हवाई कनेक्शन बढ़ने जा रहा है। एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस दिल्ली तक दो एवं मुंबई तक एक उड़ान शुरू कर रही है। एक अगस्त से यह उड़ानें शुरू हो जाएंगी। कंपनी भोपाल को बेस स्टेशन बनाकर सेवाएं देगी। कंपनी ने एयरपोर्ट पर बुकिंग ऑफिस भी शुरू कर दिया है।

दिल्ली एवं मुंबई तक अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने से आने वाले समय में इस रूट पर यात्रियों को प्रतिस्पर्धा वाले किराये में सीट मिल सकती है। इन उड़ानों की शुरूआत के साथ ही भोपाल से दिल्ली तक पांच एवं मुंबई तक तीन उड़ानें हो जाएंगी। एयर इंडिया की मुंबई उड़ान कुछ समय पहले बंद कर दी गई थी। अब इसका संचालन एआई एक्सप्रेस करेगा।

भविष्य में उड़ानें बढ़ने की संभावना

जानकारी के अनुसार भविष्य में भोपाल से एयर इंडिया की जगह एआई एक्सप्रेस की उड़ानें संचालित होंगी। एआई एक्सप्रेस ने उड़ानें शुरू करने के लिए काफी समय पहले ही स्लाट ले लिया था। कंपनी दूसरे शहरों की उड़ानें भी प्रारंभ कर सकती है।

भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1789 एवं 1790 का एक अगस्त से प्रभावी शेड्यूल

दिल्ली प्रस्थान सुबह 10.40 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 12.05 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 12.45 बजे, दिल्ली आगमन दोपर 02.15 बजे।

भोपाल-दिल्ली उड़ान संख्या आईएक्स 1791 एवं 1792 का शेड्यूल

दिल्ली प्रस्थान दोपहर 03.05 बजे, भोपाल आगमन शाम 04.30 बजे, भोपाल से प्रस्थान शाम 05.10 बजे, दिल्ली आगमन शाम 06.40 बजे।

भोपाल-मुंबई उड़ान संख्या आईएसक्स 1788 एवं 1798 का शेड्यूल

एक अगस्त से प्रभावी, मुंबई प्रस्थान सुबह 11.20 बजे, भोपाल आगमन दोपहर 01.00 बजे, भोपाल से प्रस्थान दोपहर 01.40 बजे, मुंबई आगमन दोपहर 03.25 बजे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply