clash-ke-bavjud-box-offi
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाएगी ‘बंटवारा 1947’? सनी देओल की फिल्म ओपनिंग डे पर तोड़ेगी रिकॉर्ड?

 

सनी देओल की मच अवेटेड फिल्म ‘बंटवारा 1947’ रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 14 अगस्त को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में सनी देओल के अलावा प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी जैसे स्टार्स हैं. ये 2026 की बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही फैंस फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं. फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कैसा हाल होगा ये भी फैंस जानना चाहते हैं.

गदर 2-बॉर्डर 2 की शानदार रही ओपनिंग
सनी देओल की पिछली फिल्में ‘गदर 2’, ‘बॉर्डर 2’, ‘जाट’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिला. ‘गदर 2’ ने 40.1 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं ‘जाट’ ने 9.62 करोड़ की ओपनिंग की थी. फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने 32.1 करोड़ की ओपनिंग की थी. अब सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ को इन फिल्मो को पछाड़ने के लिए ओपनिंग डे पर 40 करोड़ से ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी. हालांकि, ‘बंटवारा 2’ के लिए ये थोड़ा मुश्किल होने वाला है. कोईमोई के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग डे पर 30 करोड़ के अंदर कमाई करने की उम्मीदें हैं.

ये भी पढ़े- Tumbadchi Manjula Day 5 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर धड़ाधड़ नोट छाप रही ‘तुम्बाडची मंजुला’, बनीं 2026 की पांचवीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म

दरअसल, ‘बंटवारा 1947’ का इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ क्लैश भी होने वाला है. इस फिल्म को लेकर भी काफी बज है. फिल्म रोमांटिक थ्रिलर होने वाली है. इमरान हाशमी लवर अंदाज में वापस लौट रहे हैं. इस फिल्म का पहला पार्ट भले ही फ्लॉप रहा हो लेकिन अब उसे कल्ट क्लासिक माना जाता है. फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की उम्मीदें हैं. ऐसे में बंटवारा 1947 के लिए मुश्किल खड़ी रहेंगी.

ये भी पढ़ें- Main Vaapas Aaunga Box Office Day 1: ओपनिंग डे पर ‘मुंज्या’ को पछाड़ेगी शरवरी वाघ की फिल्म? बनेगी करियर की सेकंड हाईएस्ट ओपनर

इसके अलावा फिल्म को सीक्वल का भी फायदा नहीं मिलेगा. इससे पहले गदर 2 और बॉर्डर 2 को सीक्वल होने का भी फायदा मिला था. फैंस के इमोशन्स इन दोनों फिल्मों से जुड़े हुए थे. हां, फिल्म को 15 अगस्त के मौके पर रिलीज होने का फायदा जरुर मिलेगा. फिल्म फैंस को देशभक्ति की भावना से जोड़ेगी. अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा कमाती है.

फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply