Latest News Sports

Ind vs SA Day 3 Live Score: भारत पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, सिर्फ 122 रन पर गिरे सात विकेट, मार्को यानसेन को चौथी सफलता

 

India vs South Africa Live Score Update, 2nd Test Day 3: भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है. अपने बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन के बूते साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 489 रन का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारत खेल के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में मुश्किल में नजर आ रहा है. सिर्फ 122 रन पर भारत ने अपने सात विकेट गंवा दिए हैं.

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, तेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी.

November 24, 202513:07 IST

IND VS SA LIVE SCORE: कुलदीप और सुंदर का संघर्ष जारी

कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर वो काम कर रहे हैं जो बल्लेबाजों को करने की जरूरत थी. इस जोड़ी ने 122 रन पर 7वां विकेट गिरने के बाद स्कोर को 166 रन तक पहुंचा दिया है. दोनों ने 8वें विकेट के लिए 44 रन की बहुमूल्य साझेदारी कर टीम को शर्मसार होने से बचाया है. हालांकि फॉलोऑन टालना अभी भी बहुत मुश्किल लग रहा है लेकिन स्कोर 200 रन तक पहुंचा सकते हैं.

November 24, 202512:40 IST

India vs South Africa Live Score: भारत का हाल बेहाल, फॉलोऑन टालना मुश्किल

भारतीय टीम के लिए अब तक ये सीरीज किसी बुरे सपने की तरह रहा है. कोलकाता टेस्ट में 124 रन के लक्ष्य का पीछा करने में नाकाम रहे और अब गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में 489 रन लुटा दिए. कमाल की बात ये है कि जहां साउथ अफ्रीका के पुछल्ले बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया वहीं भारत का टॉप आर्डर नाकाम हो गया. भारत ने 122 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे. इस वक्त वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव की जोड़ी मैदान पर टीम के लिए संघर्ष कर रही है.

November 24, 202512:09 IST

भारत को फॉलोऑन बचाने के लिए कितने रन चाहिए

विकेटों के पतझड़ और साउथ अफ्रीका के 489 रन के जवाब में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह बिखर गया. 122 रन पर सातवां विकेट गिर चुका है. टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाने के लिए 162 रन बनाने हैं. क्रीज पर वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव मौजूद हैं.

November 24, 202512:01 IST

LIVE: सातवां विकेट, भारत पर फॉलोऑन का खतरा

अंदर की ओर आती मार्को यानसेन की तेज शॉर्ट बॉल को छोड़ने के चक्कर में रवींद्र जडेजा विकेटकीपर के हाथों लपक लिए गए. ये 122 रन पर भारत का गिरा सातवां विकेट था और यानसेन का चौथा शिकार. भारत अब भी साउथ अफ्रीका की पहली पारी के स्कोर से 367 रन पीछे है.

November 24, 202511:51 IST

IND vs SA: भारत का छठा विकेट गिरा, नीतीश रेड्डी भी आउट

भारत पर फॉलोऑन का खतरा मंडराने लगा है. 119 रन पर छठा विकेट गिर चुका है. मार्को यानसेन की गेंद पर एडन मार्करम ने शानदार लाइव लगाते हुए अद्भुत कैच लपका और नीतीश रेड्डी की पारी का अंत हुआ. रेड्डी 18 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए. जोरदार बैटिंग के बाद अब यानसेन गेंदबाजी से भी कहर ढा रहे हैं.

November 24, 202511:35 IST

Rishabh Pant: टी-ब्रेक के ठीक बाद पंत आउट

सिर्फ 105 रन पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौट चुकी है. टी-ब्रेक के ठीक बाद ऋषभ पंत बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में विकेटकीपर द्वारा लपके गए. मार्को यानसेन की बॉल पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए बॉल विकेटकीपर के दस्तानों में समां गई. अंपायर ने तुरंत आउट दिया, लेकिन पंत ने डीआरएस ले लिया, जो फेल साबित हुआ. पंत आठ गेंद में सात रन बनाकर चलते बने.

November 24, 202511:07 IST

India vs South Africa Live Score: टी- ब्रेक पर भारत का स्कोर 102/4

भारतीय टीम ने गुवाहाटी टेस्ट के तीसरे दिन टी- ब्रेक पर जाने से पहले 4 विकेट के नुकसान पर 102 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी लगाई लेकिन इसके अलावा कोई भी बैटर असर छोड़ने में कमयाब नहीं हो पाया. केएल राहुल 22 रन बनाकर आउट हुए जबकि साई सुदर्शन ने 15 रन जोड़े. ध्रुव जुरेल तो बिना खाता खोले ही वापस लौट गए. यशस्वी ने 58 रन की पारी खेल टीम को थोड़ी राहत दी. कप्तान ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा की जोड़ी पारी को आगे बढ़ाएगी.

November 24, 202511:03 IST

India vs South Africa Live Score: ध्रुव जुरेल बिना खाता खोले वापस

साउथ अफ्रीका की टीम के गेंदबाजों ने पहले सेशन के खेल के आखिर में आकर पूरी तरह से पासा पलट दिया है. शुरुआती ओवर्स को आसानी से निकालने के बाद भारत को एक के बाद एक चार झटके लग चुके हैं. अनऔपचारिक टेस्ट में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ दोनों पारी में शतक जमाने वाले ध्रुव जुरेल गुवाहाटी टेस्ट की पहली पारी में खाता भी नहीं खोल पाए. मार्को यानसन की बॉल पर उनका कैच केशव महाराज ने पकड़ा.

November 24, 202510:55 IST

India vs South Africa Live Score: मुश्किल में भारत, तीसरा विकेट गिरा

भारतीय टीम के लिए अब मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. तीसरे दिन के पहले सेशन के खेल में साउथ अफ्रीका ने भारत के तीन विकेट निकाल लिए हैं. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के बाद साई सुदर्शन भी अपना विकेट गंवाकर वापस लौट गए हैं. 40 बॉल पर 15 रन बनाने के बाद साइमन हार्मर की बॉल पर रायन रिकेल्टन को अपना कैच दे बैठे.

November 24, 202510:42 IST

India vs South Africa Live Score: फिफ्टी ठोकने के बाद यशस्वी आउट

भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है. अच्छी लय में नजर आ रहे ओपनर यशस्वी जायसवाल 97 बॉल पर 58 रन की पारी खेलने के बाद आउट होकर लौटे. कोलकाता टेस्ट में भारत पर कहर बनकर टूटे साइमन हार्मर ने मार्को यानसन के हाथों उनको कैच करवाया. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने भारत की ओपनिंग जोड़ी को वापस भेज दिया है. 95 रन के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा है.

November 24, 202510:28 IST

India vs South Africa Live Score: यशस्वी ने ठोकी फिफ्टी

भारतीय टीम के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस पारी में बेहद सधी हुई बल्लेबाजी की है. केएल राहुल के आउट होने के बाद साई सुदर्शन के साथ पारी संभाली और टेस्ट में इस टीम के खिलाफ पहली फिफ्टी ठोकी. टेस्ट में इस टीम के खिलाफ यह उनकी सबसे बड़ी पारी बन गई है.

November 24, 202510:05 IST

India vs South Africa Live Score: केएल राहुल आउट

भारतीय टीम के फैंस को जिस बात का डर था वही हुआ. पहले सेशन में साउथ अफ्रीका ने टीम की ओपनिंग जोड़ी को तोड़ दिया है. केएल राहुल महज 22 रन बनाने के बाद केशव महाराज की बॉल पर आउट होकर वापस लौटे. बॉल की उछाल को परखने में नाकाम रहे केएल राहुल स्लिप में ऐडन मार्करम को अपना कैच दे बैठे.

November 24, 202509:55 IST

India vs South Africa Live Score: भारत के 50 रन पूरे

भारतीय टीम को दोनों ओपनर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने मिलकर पहले घंटे का खेल बिना विकेट गंवाए निकाल दिया है. दोनों ने टीम का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया है. यशस्वी 36 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि केएल राहुल ने 14 रन बनाए हैं. साउथ अफ्रीका के पहली पारी में बनाए 489 रन के स्कोर को भारत धीरे धीरे कम कर रहा है.

November 24, 202509:35 IST

India vs South Africa Live Score: स्पिनर की हुई एंट्री

साउथ अफ्रीका के कप्तान तेंबा बवुमा ने भारतीय टीम के खिलाफ आधे घंटे के खेल के बाद अब स्पिन की तरफ रुख किया है. केशव महाराज को आक्रमण पर लगाया है और बॉल यशस्वी जायसवाल को परेशान कर रही है. केएल राहुल के खिलाफ भी पिच से उनको मदद मिलती नजर आ रही है. कोलकाता के विवादित इडेन गार्डन्स मैच के दौरान स्पिनर ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी थी.

November 24, 202509:14 IST

India vs South Africa Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू

भारतीय टीम के सामने साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है जिसे पार करना बहुत मुश्किल काम होगा. फिलहाल तो केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के सामने सबसे पहले पहले सेशन का खेल निकालने की जिम्मेदारी है. अब तक तो दोनों ही सहज नजर आ रहे हैं. पिच ने ज्यादा कुछ मुश्किल खड़ी नहीं की है.

November 24, 202508:30 IST

India vs South Africa Live Score: केएल राहुल और यशस्वी पर नजर

भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट में तीसरे दिन शुरुआती सेशन को बिना विकेट गंवाए निकालना चाहेगी. कोलकाता टेस्ट में जिस तरह से भारत का बल्लेबाजी क्रम बिखरा था उससे फैंस डरे हुए हैं. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल के ऊपर आज के दिन काफी दबाव होगा. दोनों अगर टिकने में नाकाम रहे और साउथ अफ्रीका ने विकेट चटकाया तो भारत मुश्किल में फंस सकता है.

November 24, 202508:27 IST

India vs South Africa Live Score: तीसरे दिन का खेल अहम

नमस्कार, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले के तीसरे दिन के खेल के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. भारतीय टीम आज मेहमान टीम के पहली पारी में बनाए 489 रन के जवाब में 9 रन से आगे बल्लेबाजी करने उतरेगी. दूसरे दिन के खेल में सेनुरन मुथुसामी की शानदार सेंचुरी के दम पर पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल से भारत को बड़ी ओपनिंग साझेदारी की उम्मीद होगी.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply