Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

इस मामले में विराट कोहली से आगे निकले संजू सैमसन, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ बनाए 87 रन

 

चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा, CSK की जीत के हीरो रहे. युवा खिलाड़ी कार्तिक ने 41 रनों की पारी खेली और टीम के लिए चौके के रूप में विनिंग शॉट भी लगाया. दूसरी ओर संजू सैमसन 52 गेंद में 87 रन बनाकर नाबाद लौटे. सैमसन चाहे शतक लगाने से चूक गए, लेकिन एक खास फेहरिस्त में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है.

सबसे आगे निकले सैमसन

दरअसल यहां बात हो रही है IPL 2026 में सबसे बढ़िया औसत की. सीजन में 300 या उससे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो सैमसन का औसत सभी बल्लेबाजों में सबसे बढ़िया है. अब तक सैमसन ने आईपीएल 2026 टूर्नामेंट में 10 मैच खेलते हुए 402 रन बना लिए हैं और ये रन उन्होंने 57.43 के औसत से बनाए हैं. दूसरी ओर विराट कोहली के बल्ले से 54.14 के औसत से 379 रन निकले हैं.

IPL 2026 में सबसे बढ़िया औसत (300+ रन)

  • 57.43 – संजू सैमसन (CSK)
  • 54.67 – श्रेयस अय्यर (PBKS)
  • 54.29 – रायन रिकल्टन (MI)
  • 54.14 – विराट कोहली (RCB)
  • 53.13 – हेनरिक क्लासेन (SRH)

संजू सैमसन बहुत जबरदस्त लय पकड़ चुके हैं. वे पहले ही इस सीजन 2 शतकीय पारी खेल चुके हैं और आज दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ IPL 2026 में अपनी तीसरी सेंचुरी लगा सकते थे. अगर सैमसन शतक पूरा कर लेते, तो इतिहास में एक सीजन के अंदर तीन या उससे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो जाते.

डेविड वॉर्नर से भी आगे निकले सैमसन

संजू सैमसन दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 87 रनों की पारी खेलकर केवल औसत के मामले में आगे नहीं निकले हैं. IPL के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा छक्कों के मामले में उन्होंने डेविड वॉर्नर को पछाड़ दिया है. दिल्ली के खिलाफ मैच में सैमसन ने 6 छक्के लगाए, जिससे आईपीएल करियर में उन्होंने 240 सिक्स लगा दिए हैं. उन्होंने वॉर्नर (236 सिक्स) को पीछे छोड़ा.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply