Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

क्या आपके घर में भी है पीएनजी गैस? जानिए भोपाल में कंपनी ने क्यों बदले मीटर; गैर-पीएनजी क्षेत्र में शिफ्ट होने पर कैसे मिलेगा ट्रांसफर वाउचर

 

पीएनजी अब और सुरक्षित है, क्योंकि ब्लास्ट रोकने के लिए थिंक गैस ने ट्रिपल सेफ्टी पॉइंट लगाए हैं। 2024 के हादसे से सबक लेकर कंपनी ने किए सुरक्षा के लिह…और पढ़ें

क्या आपके घर में भी है पीएनजी गैस? जानिए भोपाल में कंपनी ने क्यों बदले मीटर; गैर-पीएनजी क्षेत्र में शिफ्ट होने पर कैसे मिलेगा ट्रांसफर वाउचर

पीएनजी मीटरों में ब्लास्ट रोकने के लिए थिंक गैस ने डबल लेयर के साथ बंद करने के तीन पाइंट लगाए हैं। फोटो एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. 2024 के विद्या नगर हादसे के बाद नए पीएनजी मीटरों में डबल लेयर और तीन शट-ऑफ (बंद करने) पॉइंट लगाए गए
  2. भोपाल में 206 किमी पाइपलाइन बिछी, 80 हजार से अधिक घर नेटवर्क से जुड़े, 29 हजार से ज्यादा घरों में गैस सप्लाई शुरू
  3. अगले छह महीनों में 6 हजार नए घरेलू और 25 औद्योगिक/व्यावसायिक कनेक्शन देने का लक्ष्य

भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में विद्या नगर में पीएनजी मीटर में हुए ब्लास्ट के हादसे से सबक लेते हुए कंपनी ने अब गैस मीटरों को पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित कर दिया है।

नए मीटरों में डबल लेयर (दोहरी परत) सुरक्षा और तीन विशेष नोब यानी तीन बंद करने के पाइंट लगाए गए हैं, ताकि भविष्य में कभी भी ब्लास्ट जैसी दुर्घटना न हो सके।

यह जानकारी गुरुवार को थिंक गैस के भोपाल और शिवपुरी रीजनल हेड डीएस दुर्गेश ने दी। उन्होंने बताया कि एलपीजी (सिलेंडर गैस) की तुलना में पीएनजी बहुत हल्की, प्राकृतिक और काफी सस्ती है। हादसे के डर से जो लोग कनेक्शन लेने से कतरा रहे थे, वे अब बिना किसी डर के इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

80 हजार घरों तक पहुंची पाइपलाइन

क्षेत्र में कंपनी की उपलब्धियों को साझा करते हुए क्षेत्रीय प्रमुख ने बताया कि भोपाल में प्राकृतिक गैस नेटवर्क का तेजी से विस्तार हुआ है। कंपनी अब तक 206 किलोमीटर लंबी स्टील पाइपलाइन और पीई पाइपलाइन का जाल बिछा चुकी है, जिससे 80 हजार से अधिक घरों तक पीएनजी की पहुंच आसान हुई है। वर्तमान में 43 हजार से ज्यादा घरों में मीटर स्थापित हो चुके हैं, जिनमें से 29 हजार 139 घरों में गैस की सप्लाई भी शुरू हो चुकी है।

अगले 6 महीने में छह हजार नए घरों में पहुंचेगी रसोई गैस

कंपनी ने अपनी आगामी योजनाओं का खुलासा करते हुए बताया कि अगले छह महीनों के भीतर छह हजार नए घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा, बगरोदा, गोविंदपुरा और अचारपुरा जैसे प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को कवर करते हुए 25 नए कमर्शियल और इंडस्ट्रियल कनेक्शन भी जोड़े जाएंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply