मई के महीने में यह सरचार्ज 3.91% था, जिसमें अब 2.81 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल में यह आंकड़ा 6% से भी ऊपर पहुंच गया था। इस कदम से बिलो…और पढ़ें

एमपी में फ्यूल कॉस्ट सरचार्ज घटा (AI से जनरेट इमेज)
HighLights
- लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर
- फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट सरचार्ज में बड़ी कटौती
- इस कदम से बिलों में सीधे तौर पर बचत देखने को मिलेगी
भोपाल। मध्य प्रदेश के लाखों घरेलू बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिलों में वसूले जाने वाले फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट (FPPPA) सरचार्ज में बड़ी कटौती की है। कंपनी द्वारा जारी नए सर्कुलर के मुताबिक, इस सरचार्ज को घटाकर अब 1.10% कर दिया गया है।
6% से भी ऊपर पहुंच गया था यह आंकड़ा
गौरतलब है कि मई के महीने में यह सरचार्ज 3.91% था, जिसमें अब 2.81 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल में यह आंकड़ा 6% से भी ऊपर पहुंच गया था। इस कटौती के बाद उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत के आधार पर उनके बिलों में सीधे तौर पर बचत देखने को मिलेगी।
खपत के आधार पर होने वाली अनुमानित मासिक बचत इस प्रकार है-
200 यूनिट की खपत पर: ₹15 से ₹30 तक की बचत
300 यूनिट की खपत पर: ₹25 से ₹40 तक की बचत
400 यूनिट की खपत पर: ₹35 से ₹55 तक की बचत
500 यूनिट की खपत पर: ₹45 से ₹70 तक की बचत
जारी होने के साथ ही प्रभावी हो गईं नई दरें
हालांकि यह राहत मामूली है, लेकिन गर्मी के मौसम में बढ़ते बिजली के उपयोग के बीच यह मध्यवर्गीय परिवारों के मासिक बजट को थोड़ा सहारा जरूर देगी। नई दरें सर्कुलर जारी होने के साथ ही प्रभावी हो गई हैं।




