Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मौसम विभाग का MP के 30 जिलों में आंधी-तूफान का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

 

भोपाल। प्रदेश में आसपास सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से गर्मी की शुरुआत में मानसून जैसी बरसात हो गई है। बुधवार-गुरुवार की रात पांढुर्णा जिले में भारी बारिश हुई है। वहां 24 घंटे में 80 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई है, जो अप्रैल महीने में कभी नहीं हुई।

मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह तक के लिए भोपाल सहित 30 जिलों में तेज हवाओं के चलने की चेतावनी जारी की है। हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी

इंदौर, नर्मदापुरम व जबलपुर संभाग के नौ जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे तक भोपाल, धार, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सिवनी, दमोह, छिंदवाड़ा, दक्षिण पन्ना और मंडला में गरज-चमक के साथ आंधी-तूफान के बीच मटर के दाने के आकार के ओले गिरे। वहीं पूर्व और पश्चिमी इलाकों के अधिकांश जिलों में कहीं बारिश हुई तो कहीं बौछारें पड़ीं।

 

सौसर में 42 मिमी, खातेगांव और सीहोर में 20-20 मिमी और हरदा में 17.8 मिमी तक बारिश दर्ज हुई है। गुरुवार को दिनभर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहे। मौसम केंद्र ने हालात को देखते हुए कई जिलों के लिए आरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

इन मौसमी तंत्रों ने बनाया है माहौल

पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक ऊपरी हवा का घेरा बना हुआ है। एक ट्रफ पूर्वी राजस्थान से गुजरात होते हुए पूर्व मध्य अरब सागर तक बनी हुई है। पूर्व बिहार से उत्तर मध्य प्रदेश तक ट्रफ अब पूर्वी झारखंड से दक्षिण छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवांए चल रही है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सात अप्रैल से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

इन जिलों में ओलावृष्टि की संभावना

बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, आलीराजपुर, धार, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा व सिवनी में ओलावृष्टि और वज्रपात की संभावना है। यहां 50-60 किमी की रफ्तार वाली हवाएं चलने का आरेंज अलर्ट जारी हुआ है।

इन जिलों में वज्रपात की संभावना

भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर समेत 30 जिलों में वज्रपात और 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी है।

शहरों का तापमान

  • शहर — अधिकतम — न्यूनतम
  • भोपाल — 36.2 — 21.4
  • इंदौर — 36.2 — 22.6
  • ग्वालियर — 38.7 — 22.8
  • जबलपुर — 37.2 — 24.6

नोट- तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply