मध्य प्रदेश की सरकारी विश्वविद्यालयों में अब परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम समय पर घोषित …और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई से तैयार की गई है।
HighLights
- मध्य प्रदेश की सरकारी विश्वविद्यालयों में परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया अब डिजिटल होगी
- नई व्यवस्था लागू होने से परीक्षा परिणाम समय पर जारी करने में मदद मिलेगी
- उच्च शिक्षा विभाग डिजिटल सिस्टम से कार्यकुशलता बढ़ाने की तैयारी में है
भोपाल। मध्य प्रदेश की सरकारी विश्वविद्यालयों में अब परीक्षाओं की मूल्यांकन प्रक्रिया को डिजिटल बनाया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने और मूल्यांकन व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है।
इस संबंध में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में विश्वविद्यालयों की परीक्षा और मूल्यांकन प्रणाली को आधुनिक तकनीक से जोड़ने पर सहमति बनी।
डिजिटल असेसमेंट सिस्टम होगा विकसित
विभाग का मानना है कि डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली लागू होने से परीक्षा परिणामों में देरी कम होगी और विद्यार्थियों को समय पर अंकसूची व परिणाम मिल सकेंगे।
बैठक में यह भी तय किया गया कि विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। इसके लिए एक डिजिटल असेसमेंट सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिसके माध्यम से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ऑनलाइन किया जा सकेगा।
पारदर्शिता और कार्यकुशलता को बढ़ाने पर फोकस
उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पिछले सत्र में कई विश्वविद्यालयों में परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी हुई थी। इसे देखते हुए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की जा रही है, ताकि परीक्षाओं से जुड़े सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जा सकें।
नई प्रणाली लागू होने के बाद विश्वविद्यालयों की परीक्षा प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनने की उम्मीद है।




