Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में सरकारी कर्मचारियों के देरी से ऑफिस आने पर सीएम सख्त, वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा में छापा मारकर जांच के निर्देश

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने तीनों कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने जाने का समय, और अनाधिकृत उपस्थिति की जानकारी संकलित करने के न …और पढ़ें

 

MP में सरकारी कर्मचारियों के देरी से ऑफिस आने पर सीएम सख्त, वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा में छापा मारकर जांच के निर्देश

भोपाल स्थित वल्लभ भवन और सीएम डॉ. मोहन यादव की तस्वीर।

HighLights

  1. सामान्य प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर सभी जगह तैनात कर दी है
  2. सुबह दस बजे से शाम के 6 बजे तक आने-जाने के समय जानकारी रखी जाएगी
  3. कार्यालयों में काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों की लेटलतीफी को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। भोपाल स्थित वल्लभ भवन, विंध्याचल और सतपुड़ा भवन में छापामार कार्यवाही कर जांच करने के निर्देश दिए हैं।

तीनों कार्यालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, आने जाने का समय, और अनाधिकृत उपस्थिति की जानकारी संकलित करने के निर्देश दिए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने टीम बनाकर सभी जगह तैनात कर दी है और वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दी गई है।

 

सीएम डॉ. मोहन यादव और मुख्य सचिव आज दौरे पर रहेंगे, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय और सामान्य प्रशासन विभाग को सुबह दस बजे से शाम के 6 बजे तक अधिकारियों और कर्मचारियों के आने-जाने के समय जानकारी रखी जाएगी। सीएम के इस निर्देश से साफ है कि अब सरकारी कार्यालयों में काम में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply