Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

MP में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी जेल, फायर विभाग और आबकारी की भर्तियां

 

मध्य प्रदेश सरकार जुलाई में पुलिस भर्ती बोर्ड गठन का प्रस्ताव कैबिनेट में लाएगी। नया बोर्ड पुलिस सहित सभी वर्दीधारी विभागों की भर्ती कर भर्ती प्रक्रिय…और पढ़ें

MP में जल्द बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड, एक ही छत के नीचे होंगी जेल, फायर विभाग और आबकारी की भर्तियां

MP में जल्द पुलिस भर्ती बोर्ड बनेगा। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. जुलाई में कैबिनेट के सामने जाएगा प्रस्ताव।
  2. वित्त विभाग ने 95 पदों को मंजूरी दी।
  3. पुलिस, जेल, फायर और होमगार्ड भर्ती एक बोर्ड करेगा।

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश में भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। गृह विभाग ने पुलिस भर्ती बोर्ड के गठन की तैयारी पूरी कर ली है। प्रस्ताव को जुलाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

हालांकि गृह विभाग ने बोर्ड के लिए 200 पदों की मांग की थी, लेकिन वित्त विभाग ने फिलहाल 95 पदों के लिए ही मंजूरी दी है।

एक ही बोर्ड करेगा सभी वर्दीधारी भर्तियां

नए प्रस्ताव के अनुसार पुलिस भर्ती बोर्ड केवल पुलिस कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर की भर्ती तक सीमित नहीं रहेगा। इसके दायरे में जेल विभाग, फायर सर्विसेज, ट्रांसपोर्ट, फोरेस्ट गार्ड और आर्म्ड फोर्स जैसी सभी वर्दीधारी सेवाओं की भर्ती भी शामिल होगी। इससे अलग-अलग विभागों की भर्ती प्रक्रिया एक ही मंच से संचालित की जा सकेगी।

 

ईएसबी का कम होगा बोझ

सरकार के मुताबिक नया भर्ती बोर्ड कर्मचारी चयन मंडल (ESB) के समानांतर कार्य करेगा। इससे ईएसबी पर परीक्षाओं का दबाव कम होगा, भर्ती परीक्षाओं के परिणाम समय पर जारी किए जा सकेंगे। पुलिस विभाग को भर्ती प्रक्रिया में अलग से संसाधन नहीं लगाने पड़ेंगे।

यूपी-गुजरात की तर्ज पर होगा गठन

वर्तमान में उत्तर प्रदेश और गुजरात में पुलिस भर्ती बोर्ड पहले से कार्यरत हैं। मध्य प्रदेश सरकार भी उसी तर्ज पर अपना भर्ती बोर्ड गठित करने जा रही है। अधिकारियों के अनुसार प्रस्ताव के तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर विचार पूरा हो चुका है और अब इसे कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply