Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

एमपी के 22 जिलों में पोषण समन्वयकों की नियुक्ति, कुपोषण पर लगेगी लगाम

 

भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने प्रदेश के 22 जिलों में संविदा जिला पोषण समन्वयक के पदों पर नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। इनकी पदस्थापना संबंधित जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालयों में की जाएगी।

पहले चरण में इन 22 जिलों में मिली तैनाती

पहले चरण में इन समन्वयकों को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, नर्मदापुरम, सागर, राजगढ़, शाजापुर, मुरैना, श्योपुर, दमोह, खरगोन, अनूपपुर, देवास, छिंदवाड़ा, सतना, छतरपुर, बड़वानी, दतिया, उज्जैन और ग्वालियर जिलों में तैनात किया गया है। भोपाल जिले में रानू कुमारी परमार को जिला पोषण समन्वयक के रूप में नियुक्ति मिली है।

योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और निगरानी होगी मुख्य जिम्मेदारी

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की अपर संचालक दिशा प्रणय नागवंशी ने बताया कि जिला पोषण समन्वयक का प्रमुख दायित्व जिले में संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की पोषण संबंधी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना होगा। वे गर्भवती, धात्री महिलाओं, नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के पोषण कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे।

गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार एवं फॉलोअप, पोषण पुनर्वास केंद्रों (एनआरसी) की गतिविधियों की समीक्षा, पोषण संबंधी आंकड़ों का विश्लेषण, स्वास्थ्य कर्मियों को तकनीकी मार्गदर्शन तथा विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी भी उनके पास रहेगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply