संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने बुधवार को बड़ी बैठक लेकर जनगणना 2027 की तैयारियों को हरी झंडी दे दी है। इस बार की जनगणना में खास बात यह है कि नागरिकों को द …और पढ़ें

भोपाल में जनगणना की तैयारी तेज।
HighLights
- भोपाल में जनगणना की तैयारी तेज
- मोबाइल ऐप से होगी मकानों की गिनती
- मकानों की गिनती और प्रगणकों का दौरा
भोपाल। संभाग आयुक्त संजीव सिंह ने बुधवार को बड़ी बैठक लेकर जनगणना 2027 की तैयारियों को हरी झंडी दे दी है। इस बार की जनगणना में खास बात यह है कि नागरिकों को दफ्तर या प्रगणकों के भरोसे बैठने की जरूरत नहीं होगी, वे खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकेंगे। डिजिटल जनगणना के तहत 16 से 30 अप्रैल तक स्व-गणना पोर्टल खुला रहेगा। यहाँ नागरिक अपने मकान और परिवार से जुड़े 33 सवालों के जवाब ऑनलाइन भर सकते हैं।
मकानों की गिनती और प्रगणकों का दौरा
बैठक में बताया गया कि डिजिटल जनगणना के पहले चरण में मकानों की गिनती की जाएगी। नागरिकों द्वारा ऑनलाइन जानकारी भरने के बाद, 1 मई से 30 मई तक सरकारी कर्मचारी (प्रगणक) आपके घर आकर इस जानकारी को चेक करेंगे। बैठक में एडीएम भोपाल अंकुर मेश्राम, एडीएम विदिशा अनिल कुमार डामोर, एडीएम रायसेन मनोज उपाध्याय सहित संभाग के सभी जिलों एवं नगर निगम भोपाल के जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे।
कर्मचारियों की ट्रेनिंग और मोबाइल ऐप का उपयोग
भोपाल सहित संभाग के सभी जिलों में कर्मचारियों की ट्रेनिंग 26 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी। ट्रेनिंग के बाद ये कर्मचारी अपने-अपने इलाकों का दौरा करेंगे। यह देश की 16वीं जनगणना होगी, जो पूरी तरह मोबाइल ऐप और पोर्टल के जरिए होगी। संभागायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।




