कमलानगर क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नागपुर में रहने वाली युवती एक परिचित के जरिए आरोपित से मिली थी। …और पढ़ें

नौकरी के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म।
HighLights
- नौकरी के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म।
- शादी का झांसा देकर दिलवाया था कमरा।
- नागपुर की युवती से भोपाल में दरिंदगी।
भोपाल। कमलानगर क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नागपुर में रहने वाली युवती एक परिचित के जरिए आरोपित से मिली थी।
दोनों के बीच दोस्ती हुई तो उसने भोपाल में उसे बुलाया। वहां नौकरी तो नहीं दिलवाई लेकिन दोस्ती का फायदा उठाकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। आरोपित जब शादी से मुकरा तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।
परीक्षा के दौरान हुई थी आरोपी से जान-पहचान
कमलानगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। एसआइ अकल सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय पीड़िता नागपुर (महाराष्ट्र) की रहने वाली है। वर्ष 2022 में वह भोपाल कोई परीक्षा देने के लिए आई थी। उसके एक परिचित ने यहां मदद के लिए चेतन सिंह नामक युवक से संपर्क करवाया था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई।
नेहरू नगर में कमरा दिलवाकर किया दुष्कर्म
युवती जब नागपुर वापस गई तो आरोपित ने उसे नौकरी के लिए भोपाल आने को कहा। उसने नेहरू नगर में युवती को कमरा दिलवाया था और अक्सर वहीं आता-जाता था। तभी आरोपित ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।



