pm-surya-ghar-muft-bijli-yojan
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुए MP के 1.30 लाख घर

 

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आज देश के 40 लाख घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित हो गए हैं। इनमें से मध्य प्रदेश के एक लाख 29 हजार 971 घर मुफ …और पढ़ें

HighLights

  1. योजना के तहत मध्य प्रदेश के 1.29 लाख से अधिक घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाए गए
  2. मध्य प्रदेश में 456 मेगावाट से अधिक स्वच्छ सौर ऊर्जा का सफलतापूवर्क उत्पादन हो रहा है
  3. लाभार्थियों को अब तक 901.92 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारी, छह लाख घरों को जोड़ने का लक्ष्य

भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मध्य प्रदेश में एक लाख 29 हजार 971 घरों में रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। इससे ये परिवार बिजली बिल के बोझ से राहत पाकर स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा का लाभ उठा रहे हैं।

योजना के तहत प्रदेश में स्थापित सौर संयंत्रों से 456 मेगावाट से अधिक स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन हो रहा है। नेशनल पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार अब तक प्रदेश के एक लाख 34 हजार 436 परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं।

 

901 करोड़ रुपये से अधिक की सब्सिडी जारी

पीएम सूर्य घर योजना के लाभार्थियों को अब तक 901.92 करोड़ रुपये की सब्सिडी राशि जारी की जा चुकी है। इससे आम उपभोक्ताओं को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिला है और बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है।

छह लाख घरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने का लक्ष्य

राज्य सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग ने प्रदेश के छह लाख घरों को इस योजना से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। विभाग को अब तक दो लाख चार हजार 601 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply