भोपाल में पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी ने पति और ससुराल पक्ष पर व्यवसाय विस्तार के नाम पर पांच करोड़ रुपये दहेज मांगने और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाय …और पढ़ें

दहेज प्रताड़ना का सनसनीखेज मामला। (फाइल फोटो)
HighLights
- वर्ष 2018 में दिल्ली निवासी से हुआ विवाह।
- व्यवसाय विस्तार हेतु पांच करोड़ मांगने का आरोप।
- रकम न देने पर मानसिक प्रताड़ना दी गई।
भोपाल। राजधानी में दहेज प्रताड़ना का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व पुलिस अधिकारी की बेटी ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर शादी के बाद पांच करोड़ रुपये दहेज की मांग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार 31 वर्षीय पीड़िता का विवाह वर्ष 2018 में पूरे रीति-रिवाज के साथ दिल्ली निवासी सुशांत चोपड़ा से हुआ था। वह चीन में व्यापार करता है और उसी काम के चलते अक्सर वहां आना-जाना रहता है। शिकायत है कि शुरुआती कुछ समय तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में कथित तौर पर पति और उसके परिवार ने आर्थिक दबाव बनाना शुरू कर दिया।
व्यावसायिक विस्तार के लिए मांगा दहेज
- आरोप है कि पति ने व्यवसाय विस्तार के नाम पर पांच करोड़ रुपये की मांग की। रकम नहीं देने पर मानसिक और भावनात्मक प्रताड़ना दी गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में सास और ननद को भी आरोपी बनाया है।
- उसका कहना है कि परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दहेज की मांग का समर्थन किया और उसे लगातार दबाव में रखा। परेशान होकर उसने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पति सुशांत के अलावा सास और ननद रिपु चौहान और पारुल के विरुद्ध केस दर्ज किया है।




