Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

राजस्थान की गर्म हवाओं ने बढ़ाई MP की बेचैनी, 14 जिलों में पारा 40 के पार, इन 15 जिलों में लू का अलर्ट

 

भोपाल। प्रदेश में मौसम के शुष्क बने रहने से गर्मी तेवर दिखने लगी है। राजस्थान से आ रही गर्म हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में तापमान तेजी से बढ़ रहा है । सोमवार को राजधानी सहित पूरे प्रदेश में हालात ऐसे रहे कि सुबह आठ बजे ही दोपहर जैसी गर्मी महसूस होने लगी। गर्म लपटों की वजह से शाम छह बजे तक नागरिक बेचैन रहे।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 14 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान नर्मदापुरम में 42.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पश्चिमी हिस्सों में औसतन 3.2 डिग्री और पूर्वी क्षेत्रों में करीब 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पचमढ़ी को छोड़कर लगभग सभी जिलों में तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच रहा।

मौसम विज्ञानी ने बताया कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण सूरज की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे गर्मी और बढ़ रही है। 16 अप्रैल से प्रदेश के दक्षिणी इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है। प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री बढ़ने के आसार हैं।

कल से इन जिलों में चलेगी लू

प्रदेश के रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पाढुर्मा, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी में 16 अप्रैल से लू चलेगी। मौसम केंद्र ने उक्त जिलों में लू के चलने की चेतावनी जारी की है।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर — अधिकतम — न्यूनतम

भोपाल — 39.6 — 22

इंदौर — 39.8 — 19.8

ग्वालियर — 39.5 — 18.7

जबलपुर — 39.6 — 20.3

नोट — तापमान डिग्री सेल्सियस में।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply