उद्घाटन समारोह में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु फिल्म प्रदर्शन और प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान भी किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। फाइल फोटो।
HighLights
- सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे
- स्टेशन पुनर्विकास के तहत विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं, दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना से विकसित
- पर्यटन और स्थानीय विकास को मिलेगा बढ़ावा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और लघु फिल्म प्रदर्शन भी होगा
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल के अंतर्गत अमृत भारत स्टेशन योजना से पुनर्विकसित सांची, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण शुक्रवार को होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर 3:40 बजे वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से इन आधुनिक स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।
छात्र और यात्री होंगे कार्यक्रम में शामिल
इससे पहले दोपहर 2 बजे से चारों स्टेशनों पर आयोजित समारोह में सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, रेलवे अधिकारी, नागरिक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में यात्री शामिल होंगे। पुनर्विकसित स्टेशनों को आधुनिक वास्तुशिल्प, अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं, दिव्यांगजन अनुकूल अधोसंरचना और बेहतर यात्री सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।




