कोहेफिजा थाना क्षेत्र द्रोणाचल के सामने शराब दुकान पर पैसे मांगने की बात पर बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर …और पढ़ें
HighLights
- शराब के लिए पैसे न देने पर हिस्ट्रीशीटर को मारी छुरी।
- पीड़ित और आरोपी दोनों का है पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड।
- आरोपियों की तलाश में ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र द्रोणाचल के सामने शराब दुकान पर पैसे मांगने की बात पर बदमाशों के दो गुट आपस में भिड़ गए। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने दूसरे पर छुरी से जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए।
शराब पीने के लिए रुपयों की मांग पर विवाद कोहेफिजा पुलिस के अनुसार, गांधीनगर निवासी 35 वर्षीय असलम पठान एक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। बीती रात जब वह द्रोणाचल के समीप खड़ा था, तभी क्षेत्र के अन्य बदमाश छोटे सद्दाम, छोटू, शराफत के साथ वहां पहुंचे। आरोपितों ने असलम से शराब पीने के लिए रुपयों की मांग की। जब असलम ने देने से साफ इनकार कर दिया, तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर छुरी से हमला कर दिया।
अस्पताल में उपचार और पुलिस की कार्रवाई वारदात में घायल असलम को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस का कहना है कि खास बात यह है कि इस मामले में पीड़ित और आरोपित दोनों का ही पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।




