भोपाल से जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नान-इंटरलॉक …और पढ़ें
HighLights
- भोपाल से जोधपुर जाने वाले मुसाफिरों की बढ़ी मुश्किलें
- मई महीने में निरस्त रहेंगे भोपाल-जोधपुर ट्रेन के कई फेरे
- कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा
भोपाल। भोपाल से जोधपुर की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल के अंतर्गत कनकपुरा स्टेशन पर यार्ड में नान-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मई महीने में भोपाल-जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस के कुछ फेरे निरस्त रहेंगे। गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 3, 4, 5, 8, 12, 13 और 14 मई 2026 को रद्द रहेगी।
वहीं गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 2, 3, 4, 7, 11, 12 और 13 मई को निरस्त रहेगी। रेल प्रशासन ने बताया कि यह कार्य ट्रेनों की सुरक्षा और बेहतर संचालन के लिए किया जा रहा है। यात्रियों से अपील है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर ही सफर करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।




