Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

2023 में जितने मतों से जीती थी कांग्रेस, एसआईआर में लगभग उतने ही मतदाता हटे; 7,239 वोटर हुए कम

 

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से हराया था, जबकि एसआईआर के बाद मतदाता सूची से…और पढ़ें

दतिया उपचुनाव: 2023 में जितने मतों से जीती थी कांग्रेस, एसआईआर में लगभग उतने ही मतदाता हटे; 7,239 वोटर हुए कम

प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. एसआईआर के बाद दतिया विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में 7,239 मतदाता कम हो गए हैं
  2. विस चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा को 7,742 मतों से हराया था
  3. कांग्रेस ने जिला इकाई को बूथवार नई मतदाता सूची का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं

भोपाल। दतिया में विधानसभा उपचुनाव को लेकर नामांकन जमा हो चुके हैं। 16 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी। चुनाव विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद तैयार मतदाता सूची से कराए जाएंगे। एसआईआर के पहले यहां 2,27,649 मतदाता थे जो अब 2,20,410 रह गए हैं यानी 7,239 घट गए।

7,742 मतों से हारे थे डॉ. नरोत्तम मिश्रा

वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के राजेंद्र भारती ने यहां 7,742 मतों के अंतर से भाजपा के डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हराया था। निर्वाचन आयोग ने फरवरी 2026 में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया। इसके पहले प्रदेशभर में विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान 32 लाख अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए।

 

दतिया विधानसभा क्षेत्र में एसआइआर के बाद 2,20,410 रह गए हैं यानी 7,239 घट गए। विधानसभा चुनाव में यह संख्या काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।

मतदाता सूची को लेकर कांग्रेस सक्रिय

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री संजय कामले का कहना है कि हमने अपनी दतिया जिला इकाई को निर्देश दिए हैं कि बूथवार मतदाता सूची का एसआईआर के बाद जारी सूची से मिलान कर लें। यह भी सुनिश्चित करें कि जिनके नाम सूची में हैं, वे वास्तविक मतदाता हैं भी या नहीं।

किसी नाम को लेकर कोई संशय हो तो उसकी सूचना निर्वाचन अधिकारियों को लिखित में देकर पावती भी ली जाए, ताकि रिकॉर्ड रहे कि पार्टी की ओर से आपत्ति दर्ज कराई गई थी। बूथ पर बैठने वाले कार्यकर्ता को अपडेट सूची उपलब्ध कराएं ताकि वे यदि मतदाता संदिग्ध है तो उसकी शिकायत कर सकें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply