Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

Welcome To The Jungle Box Office: 18 दिनों में फिल्म ने बनाया ये रिकॉर्ड, बनी अक्षय कुमार के करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

 

अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को फैंस ने खूब प्यार दिया. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की. इसी के साथ फिल्म अक्षय कुमार की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. आइए जानते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में.

‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस
कोईमोई के मुताबिक, फिल्म ने पहले हफ्ते में 95.21 करोड़ का कलेक्शन किया. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 33.69 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म ने 15वें दिन 1 करोड़ कमाए. 16वें दिन 1.6 करोड़ का बिजनेस किया. 17वें दिन 1.9 करोड़ का कलेक्शन किया. 18वें दिन फिल्म ने 55 लाख का कलेक्शन किया.

फिल्म ने 133.95 करोड़ का टोटल नेट कलेक्शन कर लिया है. बता दें कि फिल्म का बजट 125 परसेंट है. फिल्म ने 18 दिनों में 8.95 करोड़ का प्रॉफिट दिया है. ये प्रॉफिट 7.16 परसेंट है.

इसी के साथ ये फिल्म अक्षय कुमार के करियर की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म में एंटर हो गई है. फिल्म अक्षय कुमार के करियर की 10वीं हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.

अक्षय कुमार की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म

बता दें कि अक्षय कुमार की हाईएस्ट ग्रॉसिंग टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो इस लिस्ट में ‘2.0’ पहले नंबर पर है. इस फिल्म ने 407.05 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे नंबर पर ‘हाउसफुल 4’ है. फिल्म ने 206 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे नंबर पर ‘गुड न्यूज’ है. इस फिल्म ने 201.14 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे नबंर पर ‘मिशन मंगल’ है 200.16 करोड़ की कमाई के साथ. पांचवें नंबर ‘भूत बंगला’ है. इस फिल्म ने 199.23 करोड़ की कमाई की.

छठे नंबर पर ‘हाउसफुल 5’ है. फिल्म ने 198.41 करोड़ कमाए थे. छठे नंबर पर ‘सूर्यवंशी’ है. इस फिल्म ने 195.04 करोड़ कमाए. आठवें नंबर पर ‘केसरी’ है 153 करोड़ के साथ. नौवें नंबर पर ‘OMG 2’ है. इस फिल्म ने 150 करोड़ कमाए. दसवें नंबर पर ‘वेलकम टू द जंगल’ है. 133.95 करोड़ के साथ.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply