भोपाल में एलपीजी बुकिंग सर्वर की रफ्तार धीमी होने से उपभोक्ताओं को ऑनलाइन बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

फोटो तैयार करने में एआई का सहयोग लिया गया है।
HighLights
- एलपीजी बुकिंग सर्वर की रफ्तार धीमी होने से उपभोक्ता परेशान
- ऑनलाइन बुकिंग के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है
- ईकेवाईसी के बाद ही गैस सिलेंडर मिलने का दावा कर रहे अधिकारी
भोपाल। राजधानी में एक बार फिर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो महीने से स्थिति सामान्य होने के बाद सर्वर पटरी पर लौटा था और बुकिंग व आपूर्ति दोनों बहाल हो गई थी, लेकिन एक बार फिर से सर्वर की रफ्तार धीमी हो गई है।
इस कारण से उपभोक्ता ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर पा रहे हैं, जिसके लिए उन्हें आधा से एक घंटे तक परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जिन उपभोक्ताओं की ईकेवायसी नहीं है, उनकी आपूर्ति रोककर इसे पूरा किया जा रहा है।
भोपाल में साढ़े 4 लाख उपभोक्ता
बता दें कि अमेरिका-ईरान और पश्चिम एशिया के संघर्ष के कारण मार्च में एलपीजी सिलिंडर बुकिंग व आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। जानकारी के अनुसार जिले में करीब साढ़े 4 लाख एलपीजी उपभोक्ता हैं, जिनको सिलिंडर आपूर्ति के लिए इंडेन, भारत, एचपी की करीब 40 से अधिक एजेंसी व गोदाम हैं।
सुविधा के लिए उपभोक्ताओं द्वारा नंबर व मैसेज के जरिए बुकिंग की जा सकती है। कुछ दिनों से बुकिंग नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
रात 12 बजे हो रही ऑनलाइन बुकिंग
कोलार इंडेन एजेंसी पर परेशान हुए उपभोक्ता कोलार के रहने वाले उपभोक्ता बृजेंद्र ने बताया कि वह करीब तीन दिन से बुकिंग करने का प्रयास कर रहे थे। कोलार इंडेन एजेंसी पर पहुंचे तो बताया कि दिन में सर्वर समस्या कर रहा है रात 12 बजे बुकिंग करें। उन्हें सिलिंडर बुकिंग के लिए छह से सात दिन का परेशानी होना पड़ा।
कंपनियों ने सिलिंडर आपूर्ति करने से रोका एक इंडेन गैस एजेंसी संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सर्वर की रफ्तार धीमी होने से बुकिंग में समस्या आ रही है, लेकिन रात में जल्द बुकिंग हो जाती है।
वहीं जिन उपभोक्ताओं ने ईकेवायसी नहीं करवाई गई है उन्हें सिलिंडर आपूर्ति करने से रोका है। ऐसे में मौके पर ही ईकेवायसी करने के बाद सिलिंडर उपलब्ध करवाया जा रहा है।
मौके पर की जा रही है ईकेवायसी
जिले में एलपीजी गैस सिलिंडर के साढ़े चार लाख उपभोक्ता हैं। सभी की ईकेवायसी अनिवार्य है,लेकिन आपूर्ति किसी की नहीं रोकी जा रही है। एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए हैं कि मौके पर ही ईकेवायसी कर सिलिंडर आपूर्ति की जाए। वहीं बुकिंग की समस्या सर्वर को लेकर हो सकती है,इसके लिए कंपनियों को कहा गया है।- चंद्रभान सिंह जादौन, जिला आपूर्ति अधिकारी




