madhya-pradesh-men-8-ias-adhikariya
Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

मध्य प्रदेश में 8 IAS अधिकारियों के तबादले, मिशा सिंह नहीं पार्थ जयसवाल होंगे शहडोल ने नए कलेक्टर, शासन ने बदला फैसला

 

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को 8 आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इसमें 24 जुलाई को स्थानांतरित किए गए कुछ अधिकारियों का स्थान परिवर्तन …और पढ़ें

HighLights

  1. मध्य प्रदेश सरकार ने जारी किए नए तबादला आदेश
  2. दो IAS अधिकारियों के अनुरोध पर बदली पदस्थापना
  3. शहडोल, छतरपुर और बालाघाट को मिले नए कलेक्टर

भोपाल। रतलाम कलेक्टर मिशा सिंह अब शहडोल की कलेक्टर बनकर नहीं जाएंगी। सरकार ने उनके अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। मिशा को अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास पदस्थ किया है।

इसी तरह चार दिन पहले मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति बनाया गया था, वह अब परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड होंगी।

प्रशासनिक फेरबदल और नई पदस्थापनाएं

शहडोल के कलेक्टर पार्थ जायसवाल बनाए गए हैं, जो कि वर्तमान में छतरपुर के कलेक्टर हैं। उनके स्थान पर बालाघाट के कलेक्टर मृणाल मीणा को भेजा गया है। अपर कलेक्टर ग्वालियर कुमार सत्यम को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है।

प्रदेश सरकार ने मंगलवार को आठ आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए। इसमें 24 जुलाई को स्थानांतरित किए गए कुछ अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया गया है। दरअसल, अदिति गर्ग और मिशा सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से पदस्थापना में परिवर्तन का अनुरोध किया था।

 

naidunia_image

अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां

वहीं, अपर सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास दिनेश जैन को आयुक्त सह संचालक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण बनाया गया है। परियोजना संचालक स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट गिरीश शर्मा अब अपर सचिव तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार होंगे।

अजय कटेसरिया को रतलाम कलेक्टर बनाए जाने से रिक्त हुए संचालक कर्मचारी चयन मंडल के पद का अतिरिक्त प्रभार उप सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन अंकित अस्थाना को दिया है। वह उप सचिव सामान्य प्रशासन भी रहेंगे।

आयुक्त आर्थिक एवं सांख्यिकी स्वरोचिष सोमवंशी को राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव के साथ संचालक अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान का अतिरिक्त प्रभार दिया है। इनके कार्यभार ग्रहण करने पर ऋषि गर्ग इन दायित्वों से मुक्त होंगे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply