Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए पांच हजार होमगार्डों की भर्ती करेगी सरकार, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा चयन

 

MP News: उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए पांच हजार होम गार्डों की भर्ती सरकार करेगी। इसके लिए होम गार्ड मुख्यालय ने शासन क …और पढ़ें

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए पांच हजार होमगार्डों की भर्ती करेगी सरकार, लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट से होगा चयन

उज्जैन में सिंहस्थ के लिए पांच हजार होमगार्डों की भर्ती करेगी सरकार

HighLights

  1. उज्जैन में सिंहस्थ के लिए पांच हजार होमगार्डों की भर्ती करेगी सरकार
  2. इसके लिए होम गार्ड मुख्यालय ने शासन को हाल ही में प्रस्ताव भेजा है
  3. वर्ष 2008 के बाद पहली बार है जब होम गार्डों की भर्ती की तैयारी है

भोपाल। उज्जैन में वर्ष 2028 में होने जा रहे सिंहस्थ महाकुंभ के लिए पांच हजार होम गार्डों की भर्ती सरकार करेगी। इसके लिए होम गार्ड मुख्यालय ने शासन को हाल ही में प्रस्ताव भेजा है। मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि सिंहस्थ के दौरान लगभग 80 हजार पुलिसकर्मियों की आवश्यकता होगी। इनमें 20 हजार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और अन्य राज्यों के पुलिसकर्मी होंगे, जबकि 60 हजार मध्य प्रदेश पुलिस से लगाए जाएंगे।

5020 पदों पर भर्ती के लिए भेजा गया प्रस्ताव

आधे से अधिक पुलिस के उज्जैन में होने की स्थिति में उस दौरान प्रदेश में अन्य जगह कानून व्यवस्था बनाए रखने में मुश्किल होगी, इसलिए होम गार्डों की नियुक्ति कर उन्हें लगाया जाएगा। सिंहस्थ की दृष्टि से उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। 5020 पदों पर भर्ती के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। वर्ष 2008 के बाद पहली बार है जब होम गार्डों की भर्ती की तैयारी है।

चयनित होने वालों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी

अभी स्थिति यह है कि प्रदेश में होम गार्ड के स्वीकृत पद 16 हजार 500 हैं, जिनमें 8,500 ही पदस्थ हैं। इस बार खास यह रहेगा कि अभी तक संभागीय स्तर पर भर्ती की जा रही थी, पर अब कर्मचारी चयन मंडल से कराने की तैयारी है। इसमें पहले लिखित परीक्षा होगी। इसमें चयनित होने वालों की शारीरिक दक्षता परीक्षा ली जाएगी। इसी तरह से उनके प्रशिक्षण में भी जिला पुलिस बल की तरह भीड़ प्रबंधन जैसे विषय जोड़े जाएंगे।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply