Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल के नए कलेक्टर की दो टूक, अब कागज पर नहीं, कंप्यूटर पर चाहिए रिपोर्ट, फाइलों के साथ दफ्तर आने पर लगाई रोक

 

भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह बदलने के मूड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियो …और पढ़ें

 

भोपाल के नए कलेक्टर की दो टूक, अब कागज पर नहीं, कंप्यूटर पर चाहिए रिपोर्ट, फाइलों के साथ दफ्तर आने पर लगाई रोक

भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के दिखे तीखे तेवर (AI जनरेट इमेज)

HighLights

  1. भोपाल के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के तीखे तेवर देखने को मिले हैं
  2. अधिकारियों को दिया 15 दिन का समय, बोले- ऑनलाइन काम करो या घर बैठो
  3. बैठक के बाद नए कलेक्टर ने आम जनता से भी मुलाकात की

भोपाल। राजधानी के नए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा अब प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह बदलने के मूड में नजर आ रहे हैं। बुधवार को हुई समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को जो निर्देश दिए, उससे पूरे प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अब उन्हें किसी भी जांच की रिपोर्ट फाइलों या कागजों के रूप में नहीं चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी है कि अब कोई भी कर्मचारी उनके पास पुरानी फाइलें लेकर नहीं आएगा कलेक्टर ने सभी विभागों को 15 दिन की मोहलत देते हुए कहा है कि जितनी भी जांचें अभी चल रही हैं, उन्हें तुरंत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज किया जाए।

 

इसमें गैस एजेंसियों की गड़बड़ी, अनाज खरीदी केंद्रों (उपार्जन केंद्रों) पर हो रही तुलाई की जांच और बड़ी झील के कैचमेंट एरिया में हुए अवैध कब्जों की रिपोर्ट शामिल है।

अधिकारियों की जिम्मेदारी में बड़ा फेरबदल

प्रशासन को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए कलेक्टर ने अफसरों के काम भी बदल दिए हैं। उन्होंने एडीएम प्रकाश नायक के कुछ महत्वपूर्ण विभाग छीनकर एडीएम सुमित कुमार पांडे को सौंप दिए हैं। सूत्रों की मानें तो यह तो बस शुरुआत है, आने वाले कुछ ही दिनों में जिले के कई एसडीएम के प्रभार भी बदले जा सकते हैं। कलेक्टर उन अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं जिनका काम ऑनलाइन और तेज होगा।

जनता की सुनी समस्याएं

बैठक के बाद कलेक्टर ने आम जनता से भी मुलाकात की। शहर के कोने-कोने से आए लोग जमीन विवाद, आपसी लड़ाई और घर-परिवार की समस्याएं लेकर पहुंचे थे। कलेक्टर ने मौके पर ही मौजूद एडीएम सुमित पांडे, प्रकाश नायक और अंकुर मेश्राम को निर्देश दिए कि वे इन आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करें और लोगों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply