Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में पांच सेकंड की बेसब्री ने ले ली जान, रेड सिग्नल में गाड़ी दौड़ाई और टक्कर के बाद सबकुछ खत्म

 

Bhopal Road Accident: भोपाल में व्यापम चौराहे पर एक युवक ने रेड सिग्नल होने पर भी गाड़ी निकालने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उसका वाहन एक स्कूटी से टक …और पढ़ें

HighLights

  1. बोर्ड ऑफिस की ओर से टीटी नगर जा रहा था युवक
  2. स्कूटी से टक्कर, फिर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गया
  3. हेलमेट न पहने होने से युवक के सिर पर लगी गंभीर चोट

भोपाल। ट्रैफिक सिग्नल पर पांच सेकंड की बेसब्री ने एक युवक की जान ले ली। बाइक चालक व्यापम चौराहा पर सिग्नल ग्रीन से रेड हो जाने के बावजूद जल्दबाजी में चौराहा पार कर रहा था। तभी ग्रीन सिग्नल होने पर शौर्य स्मारक वाले रास्ते से आने वाली स्कूटी से वह टकरा गया और अनियंत्रित होकर डिवाइडर में भिड़ गया। युवक हेलमेट नहीं पहने था, जिससे सिर पर चोट लगी और उसकी मौत हो गई।

हबीबगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक ने सिग्नल जंप किया और हादसा हो गया। 19 वर्षीय आशीष अहिरवार बागमुगालिया क्षेत्र में रहता था और प्राइवेट काम करता था। मंगलवार सुबह आशीष न्यू मार्केट जाने के लिए निकला था। सुबह करीब नौ बजे वह बोर्ड ऑफिस चौराहा से व्यापम चौराहा पर पहुंचा था।

 

रेड सिग्नल हो गया था

चौराहा क्रास करने से पहले ही सिग्नल रेड हो गया था, लेकिन आशीष ने फिर भी तेज रफ्तार बाइक को टीटी नगर की ओर जाने के लिए आगे बढ़ा दी। इसी दौरान शौर्य स्मारक की ओर से जाने वाले वाहनों का सिग्नल ग्रीन हो गया। सिग्नल ग्रीन होते ही वाहन तेज रफ्तार में छह नंबर और टीटीनगर की तरफ जाने लगे।

इन्हीं वाहनों में से एक स्कूटी सवार युवती जो कि छह नंबर की ओर जा रही थी। आशीष की बाइक उससे टकराई और अनियंत्रित होकर छह नंबर जाने वाले रास्ते के डिवाइडर में भिड़ गई। लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जहां शाम को उसकी मौत हो गई। हबीबगंज थाना प्रभारी संजीव चौकसे ने बताया कि स्कूटी सवार युवती पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

इधर… कार की टक्कर के बाद सड़क किनारे दुकानों में भिड़ी बाइक, चालक की मौत

रातीबड़ चौराहे के पास मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक भीषण सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। नीलबड़ की ओर से अंधाधुंध रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सड़क किनारे दुकानों में जाकर भिड़ी और कार करीब 20 फीट आगे एक पेड़ में जाकर टकरा गई। हादस में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है।

रातीबड़ पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त किया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय विनोद मारण रातीबड़ क्षेत्र में रहते थे। वह साक्षी ढाबे के पास किराने की दुकान संचालित करते थे। मंगलवार-बुधवार रात करीब एक बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। वह रातीबड़ चौराहे से करीब 200 मीटर पहले ही पहुंचे थे कि पीछे से कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक दुकान की शटर में जाकर भिड़ गई।

बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगी और वही मौत का कारण बनी। उधर बाइक को टक्कर मारने की बाद कार भी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। उसके एयरबैग्स खुल गए थे। रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी शर्मा ने बताया कि हादसे का कारण अब तक कार का अत्यंत तेज रफ्तार में होना प्रतीत हुआ है। कार चालक 19 वर्षीय हर्ष है, जो कि सिंधी कालोनी क्षेत्र का रहने वाला है।

 

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply