केंद्र सरकार के बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा 2.93 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय मिला है, जिसमें सुरक्षा, आधुनिकीकरण और 7 नए हाई …और पढ़ें

रेल बजट में MP को उम्मीदों से कम!
HighLights
- रेलवे को मिला ₹2.93 लाख करोड़ का फंड, सुरक्षा पर सबसे ज्यादा जोर
- कवच 4.0 सुरक्षा प्रणाली और वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों का होगा विस्तार
- भोपाल से मुंबई-बेंगलुरु के लिए नई ट्रेनों की घोषणा न होना निराशाजनक
भोपाल। केंद्र सरकार के बजट 2026-27 में भारतीय रेलवे को अब तक का सबसे बड़ा 2.93 लाख करोड़ रुपए का पूंजीगत व्यय मिला है, जिसमें सुरक्षा, आधुनिकीकरण और 7 नए हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के विकास पर फोकस किया गया है। कवच 4.0 सुरक्षा प्रणाली के विस्तार, वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के उत्पादन और अमृत भारत स्टेशन योजना को प्राथमिकता दी गई है।
यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर
वहीं, पटरी दोहरीकरण, नए ट्रैक और लगभग पूर्ण विद्युतीकरण से क्षमता बढ़ाने की दिशा में काम तेज होगा। पश्चिम मध्य रेलवे के सलाहकार समिति के सदस्य निरंजन वाधवानी का कहना है कि एआई आधारित मॉनिटरिंग, सामान्य श्रेणी की ट्रेनों में बढ़ोतरी और यात्री सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है।




