Bhopal Breaking news Latest News MP Polictics

भोपाल में दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

 

MP News: भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पतलोन में सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की टक्कर से छह वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज …और पढ़ें

 

भोपाल में दर्दनाक हादसा, सड़क पार करते समय बच्ची को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौत

Road Accident: इलाज कराकर लौट रही छह साल की बच्ची को कार ने कुचला। (प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत
  2. वायरल फीवर से पीड़ित थी मृतक बच्ची
  3. हादसे के बाद चालक अस्पताल लेकर पहुंचा

भोपाल: राजधानी भोपाल के ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। ग्राम पतलोन में शनिवार शाम इलाज के लिए क्लीनिक से लौट रही छह वर्षीय बच्ची सड़क पार करते समय तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गई।

गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी आशीष सप्रे के अनुसार मृतक बच्ची की पहचान आसिया अली पुत्री इकबाल अली के रूप में हुई है, जो परेवा खेड़ा (पतलोन) की निवासी थी और एक स्कूल में पढ़ती थी।

 

वायरल फीवर से थी पीड़ित

स्वजनों ने बताया कि आसिया पिछले तीन दिनों से वायरल फीवर से पीड़ित थी। शनिवार शाम उसके पिता इकबाल अली उसे इलाज के लिए गांव के पास हाईवे किनारे स्थित एक निजी क्लीनिक में लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद दवाइयां लिखकर घर भेज दिया।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

इलाज के बाद पिता अपनी बेटी को पैदल ही घर लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान परेवा खेड़ा के पास मुख्य मार्ग पर अचानक बच्ची ने पिता का हाथ छुड़ाया और सड़क पार करने का प्रयास किया। उसी समय तेज रफ्तार से आ रही एक कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे में बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक उसे अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन इलाज के दौरान देर रात बच्ची की मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच की स्थिति

थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि फिलहाल वाहन चालक के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही कार को जब्त किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply